मेरठ

कर्मवीर: लॉकडाउन में लोगों के घरों में जरूरत का सामान भिजवा रही यह महिला, दोनों भाई भी कर रहे मदद

Highlights 24 घंटे होम डिलीवरी में सामान भिजवा रही महिला फोन पर लिखती हैं सामान, भाइयों से भिजवाती हैं प्रशासन से नहीं मिला सहयोग तो खुद संभाली कमान  
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2020, 2:23 PM IST
meerut

मेरठ। हम आपको एक ऐसी महिला से मिलवाएंगे, जो घर में महिलाओं की रसोई में होने वाली परेशानी और सभी लोगों के घर में होने की पीड़ा को समझती हैं। मीनू नाम की यह महिला कोरोना जैसी महामारी में लॉकडाउन के दौरान लोगों को होम डिलीवरी की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध करा रही है। मीनू ने इसके लिए अपने दो भाइयों को काम में लगाया हुआ है।

मीनू कहती हैं कि इस समय सभी को एक-दूसरे की जरूरत है। ऐसे में हम लोगों की जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ जाती हैं। मीनू कहती हैं कि प्रशासन द्वारा होम सप्लाई के लिए जारी की जाने वाली लिस्ट में उनकी दुकान का नाम था, जो कि बिना उनकी जानकारी के लिखा दिया गया। जब उनके पास होम डिलीवरी के लिए फोन आने लगे तो उनको पता चला कि प्रशासन ने उनकी दुकान का नाम अपनी लिस्ट में डाला है। मीनू बताती हैं कि लेकिन प्रशासन से उन्हें लोगों के घर सामान पहुंचाने की कोई सुविधा प्रदान नहीं की गई।

उन्होंने सोचा कि लोग परेशान हैं और फोन कर रहे हैं तो उन्होंने इसके लिए अपने दो भाइयों को दुकान में बुला लिया और उन्हीं से ही होम डिलीवरी करवाने लगी। अब मीनू के पास अगर कोई फोन करता है तो वह कहती हैं कि अगर उनके पास किसी को भेजने की व्यवस्था है तो भेज दीजिए। अन्यथा वे होम डिलीवरी करवा देंगी।

मीनू बताती हैं कि उनकी दुकान में बिना मास्क और बिना हाथों को सैनिटाइज्ड किए कोई भीतर नहीं आ सकता। वह खुद भी इसके लिए काफी संवेदनशील हैं। वह बताती हैं कि वह जब घर से आती हैं तब नहाकर और पूरी तरह से सेनिटाइज होकर शॉप पर आती हैं। ऐसे ही जब वे शॉप से घर जाती हैं तब ग्लब्स और जूते बाहर ही उतारती हैं इसके बाद ही वे घर के भीतर एंट्री करती हैं। पूरी तरह से सैनिटाइज होने के बाद ही घर के भीतर अन्य सदस्यों के संपर्क में आती हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों चुनौती बहुत हैं। वह ऐसे समय में लोगों के अधिक से अधिक काम आ सकें जिससे लोग उन्हें याद रखे कि लॉकडाउन के दौरान मीनू ने उनके घर समान पहुंचाया था।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला