
मेरठ। बुध ग्रह 5 अक्टूबर 2018 शुक्रवार को अपनी दशा परिवर्तन कर रहा है आैर 26 अक्टूबर 2018 शुक्रवार तक तुला राशि में बुध ग्रह रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित कमलेश्वर सेमवाल के अनुसार बुध की दशा परिवर्तन से राशियों में भी उतार-चढ़ाव आएंगे। बुध की दशा परिवर्तन का सर्वाधिक असर तीन राशियों मेष, मिथुन और कुंभ पर पड़ेगा। आइए बताते हैं बुध की दशा परिवर्तन से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में।
मेष
बुध की दशा परिवर्तन से इस राशि पर सर्वाधिक असर पड़ेगा। परिवार में अनबन हो सकती है। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। सरकारी कामकाज गति पकड़ेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
वृषभ
विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहने से काम में शिथिलता आ सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। माता-पिता की सेवा सुश्रुषा का भाव मन में रहेगा। निवेश न करें।
मिथुन
बुध की दशा परिवर्तन का मिथुन राशि के जातकों पर अधिक प्रभाव पड़ेगा। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार पक्ष से मानसिक तनाव हो सकता है। शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। निवेश हानि दे सकता है। मित्रों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य।
कर्क
सास-बहू के बीच प्रेम बढ़ेगा। थकान व आलस्य से परेशानी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा रहेगा। किसी से उपहार प्राप्त हो सकता है। दोस्तों व सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।
सिंह
विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। दैनिक कार्य सरलता से सपन्ना होंगे। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां मनोनुकूल रहेगी।
कन्या
आमदनी में बढ़ोतरी होगी। पड़ोसी से मधुर संबंध बनेंगे। संतान की पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना का भय है।
तुला
प्रेमियों का एक-दूसरे के लिए प्यार बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। पहले किए गए निवेश का बेहतर परिणाम मिल सकता है। खानपान में संयम बरतें। बड़ों का प्रेम व आशीर्वाद प्राप्त होगा।
वृश्चिक
विद्याध्ययन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार में नए अनुबंध फायदेमंद साबित हो सकते हैं। उच्चाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। सेहत उत्तम।
धनु
निराश होने से कार्य बिगड़ सकता है। कोई अशुभ समाचार मिलने की संभावना है। ईश्वर भक्ति के प्रति आस्था बढ़ेगी। सेहत नरम-गरम हो सकती है। व्यापार व नौकरी में स्थितियां अनुकूल रहेंगे। यात्रा से लाभ।
मकर
परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा किसी के प्रति आकर्षण उत्पन्न हो सकता है। व्यापार की महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। निवेश लाभदायक।
कुंभ
आर्थिक मामलों में आपको सावधानी रखने की आवश्यकता है। भविष्य की नई योजनाओं पर विचार करेंगे। संतान से प्रसन्न व संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है। विद्यार्थी सफल होंगे।
मीन
व्यर्थ के व्यय होने से आपकी वित्तीय स्थिति डांवाडोल हो सकती है। संतान की उपलब्धियों से प्रसन्नता बढ़ेगी। प्रेमियों के बीच कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।