weather update रविवार की बरसात के बाद अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बरसात की चेतावनी दी है। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है।
मेरठ . विदाई की ओर रूखसत हो रहे मानसून ने अपने अंतिम दौर में कुछ तेजी दिखाई है जिससे प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश का अंदेशा मौसम विभाग ने जताया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ( Meteorological Departmen ) ने भारी बारिश ( heavy rain warning ) की चेतावनी के साथ ही 30 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं ( fast wind ) चलने की आशंका जताई है।
आगामी दो दिन तक मौसम ऐसे ही रहने के आसार बने हुए हैं. उसके बाद मौसम का रुख बदलाव की ओर होगा। मौसम में इस परिवर्तन से वातावरण से उमस कम होने लगी है और तापमान में भी कमी आई है, जबकि बादलों की सक्रियता अभी आसमान में बनी हुई है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार दो दिन बाद बादलों की आवाजाही में अनियमितता आएगी और मौसम कुछ-कुछ साफ होने लगेगा। यह पश्चिमी उ्रप में मानसून का अंतिम समय चल रहा है। कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डा सैगर ने बताया कि इस समय वातावरण में बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त नमी मिल रही है। इसकी वजह से वातावरण में बूंदाबांदी होने के आसार बने हुए हैं।
सोमवार की सुबह आसमान में बादलों का डेरा रहा। अब मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बरसात की आशंका जताई है। बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह भी सामान्य ही बताया जा रहा है। आर्द्रता इस समय अधिकतम 86 और न्यूनतम 93 फीसद दर्ज की गई।