8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर फूल बरसाए, कहा- 4 से 4.5 करोड़ शिवभक्त हरिद्वार से लाएंगे गंगाजल

Kanwar Yatra 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। उन्होंने कहा कि सावन शिवरात्रि तक करीब 4 से 4.5 करोड़ श्रद्धालु शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी ने शिवभक्तों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कांवड़िए सामाजिक एकता की मिसाल हैं।
2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Mohsina Bano

Aug 08, 2026

CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Adityanath Praised Kanwariyas:सावन के पवित्र महीने में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मेरठ में कांवड़ियों और शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इससे पहले दिन में सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए हेलीकॉप्टर से मेरठ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी किया। इस दौरान शिव चौक पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुरक्षा और स्वागत के लिए सरकार पूरी तरह तैयार

मेरठ में एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन के महीने में पवित्र कांवड़ यात्रा पूरी श्रद्धा के साथ आगे बढ़ रही है। शिवभक्त हरिद्वार की 'हर की पौड़ी' से पवित्र जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सभी कांवड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

4.5 करोड़ शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक

सीएम योगी ने उम्मीद जताई कि सावन शिवरात्रि के समय तक करीब 4 से 4.5 करोड़ श्रद्धालु शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से पवित्र जल लेकर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अभी मेरठ पहुंचे हैं जहां मुझे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने शिवभक्तों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अपनी भक्ति के अलावा समर्पण, सामाजिक एकता, समानता और राष्ट्रीय अखंडता की एक बेहतरीन मिसाल पेश कर रहे हैं। कांवड़िए जाति प्रांत और क्षेत्रीय सीमाओं से ऊपर उठकर भगवान शिव को अपनी हर सांस समर्पित करते हुए इस कठिन यात्रा को पूरा कर रहे हैं।

हिंदू धर्म में सावन का है विशेष महत्व

सावन के दौरान हर साल देश-भर से लाखों श्रद्धालु अपनी गहरी आस्था के साथ भगवान शिव को पवित्र जल चढ़ाने के लिए यह आध्यात्मिक कांवड़ यात्रा निकालते हैं। हिंदू धर्म में श्रावण या सावन महीने का बहुत अधिक महत्व है। माना जाता है कि यह भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना है और इसमें शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस साल सावन का यह पवित्र महीना 30 जुलाई से शुरू हुआ है और 28 अगस्त को समाप्त होगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग