मेरठ

भाजपा के इस फायरब्रांड विधायक की मैंगो पार्टी तय करेगी यह बड़ी राह, सबकी निगाहें लगी हुर्इ

सरधना विधायक के फार्म हाउस में मैंगो पार्टी का आयोजन आठ जुलार्इ को  
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 12:52 PM IST
meerut
भाजपा के इस फायरब्रांड विधायक की इस मैंगो पार्टी तय करेगी बड़ी राह, सबकी निगाहें लगी हुर्इ

मेरठ। भाजपा के फायरब्रांड नेता आैर सरधना विधायक संगीत सोम की मैंगो पार्टी की चर्चा मेरठ से लखनऊ होती हुई दिल्ली तक पहुंच गई है। सरधना विधायक संगीत सोम के मैंगो पार्टी की तैयारी चल रही है। इस मैंगो पार्टी में करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। जिसमें सत्ता पक्ष के विधायक, मंत्री और पदाधिकारी से लेकर अन्य राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी में मेरठ और मुजफ्फरनगर के प्रशानिक अधिकारी भी भाग लेगे। कार्यक्रम सरधना विधायक संगीत सोम के फार्म हाउस में रखा गया है। फार्म हाउस में मैंगो पार्टी की तैयारी अब पूरी हो गई हैं। यह मैंगो पार्टी रविवार को रखी गई है। जिससे अवकाश के चलते अधिक से अधिक लोग इसमे शामिल हो सकें। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि मेरठ से सरधना के बीच पड़ने वाले स्कूली बच्चों को इस विधायक की इस मैंगो पार्टी से कोई परेशानी न हो। रविवार को अवकाश के चलते स्कूल बंद ही रहेंगे। इसलिए बच्चों को कोई परेशानी होने वाली नहीं है।

मंत्री पद या फिर 2019 की तैयार

मुजफ्फरनगर दंगे के बाद भाजपा विधायक संगीत सोम की छवि एक कट्टर हिन्दूवादी नेता के रूप में बनकर उभरी है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद उनके समर्थकों को उम्मीद थी कि मंत्री पद से नवाजा जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चर्चा है कि अब फिर से मंत्रीमंडल का विस्तार होने वाला है। जिसके लिए विधायक संगीत सोम फिर से जोर अजमाइश में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके सरधना-मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भी टिकट मांगने की चर्चा जोरों पर हैं। मेरठ की सरधना विधानसभा मुजफ्फरनगर लोकसभा का हिस्सा मानी जाती है। मैंगो पार्टी के बहाने से वे भाजपा हाईकमान और पदाधिकारियों को अपनी क्षेत्र में पकड़ और भाजपा में दावेदारी मजबूत करना चाहते हैं।

विरोधियों को संदेश

विधायक संगीत सोम इस मैंगो पार्टी के बहाने से अपने विरोधियों को भी संदेश देना चाहते हैं कि उनकी क्षेत्र में मजबूत पकड़ है, विरोधी किसी गलतफहमी में न रहें।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला