मेरठ

MLC Election 2020: सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू, नोटा का नहीं है विकल्प, हर हाल में देना होगा वोट

Highlights: -मेरठ में स्नातक के लिए 77 और शिक्षक के लिए 30 बूथ -मेरठ और सहारनपुर मंडल के 9 जिलों में मतदान जारी -स्नातक के लिए सफेट व शिक्षक के लिए गुलाबी बैलेट पेपर
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2020, 9:02 AM IST
68591299.jpeg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। स्नातक एवं शिक्षक चुनाव के लिए आज 1 दिसंबर 2020 को वोट डाले जा रहे हैं। जिसके लिए विक्टोरिया पार्क से सोमवार को ही पोलिंग पार्टी रवाना हुई थीं। जनपद मेरठ में स्नातक के लिए 77 व शिक्षक के लिए 30 बूथ बनाए गए हैं। एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी व 3 मतदान अधिकारी मौजूद हैं। सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। जो शाम पांच बजे तक चलेगी।

जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन के लिए मेरठ व सहारनपुर मंडल के सभी नौ जनपदों में मिलाकर 113 मतदान केन्द्र व 372 मतदेय स्थल (सहायक बूथ सहित) बनाये गये हैं। मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए मेरठ व सहारनपुर मंडल के सभी नौ जनपदों में मिलाकर 111 मतदान केन्द्र व 116 मतदेय स्थल (सहायक बूथ सहित) बनाये गये हैं। मेरठ में स्नातक के लिए 77 बूथ व 31 मतदान केन्द्र तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए 30 बूथ व 30 मतदान केन्द्र हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान प्रातः 8.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगा। स्नातक के लिए 30 व शिक्षक निर्वाचन के लिए 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मतपत्र में नोटा का विकल्प नहीं होगा तथा प्रथम वरीयता देना मतदाता को आवश्यक होगा। स्नातक के लिए सफेद व शिक्षक के लिए गुलाबी बैलेट पेपर होगा। स्नातक निर्वाचन के लिए मेरठ में 60235 व शिक्षक निर्वाचन के लिए 5465 मतदाता हैं। मेरठ व सहारनपुर मंडल के सभी नौ जनपदों में मिलाकर स्नातक के लिए 297367 व शिक्षक के लिए 32867 मतदाता हैं। मतगणना 3 दिसम्बर 2020 को होगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला