मेरठ. पंजाब नेशनल बैंक और उसमें विलय हुए बैंक के खाताधारकों के लिए एक दिसंबर से एटीएम से रुपए निकालना कठिन हो जाएगा। पीएनबी खाता धारक अब अगर एटीएम से रुपए निकालने जा रहे हैं तो उन्हें रजिस्टर्ड मोबाइल फोन साथ रखना होगा वरना कैश का ट्रांजेक्शन नहीं हो सकेगा। बैंक ने कार्ड के जरिए हो रहे फ्राड को रोकने के लिए अब ये नया फीचर जोड़ा है। पीएनबी के सभी एटीएम पर यह व्यवस्था एक दिसंबर से शुरू हो रही है।