मेरठ

मोदी आैर योगी के राज में इस महिला के साथ जो हुआ, उसे सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे, पुलिस ने नहीं सुनी

मां-बेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आैर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की लिखित शिकायत, अब एसएसपी से लगार्इ गुहार
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2018, 2:31 PM IST
meerut
मोदी आैर योगी के राज में इस महिला के साथ जो हुआ, उसे सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे, पुलिस ने नहीं सुनी

मेरठ। महिलाओं की आबरू भाजपा सरकार में कितनी सुरक्षित है। इसको देखना हो मेरठ में महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म और प्रताड़ना के आकड़ों पर गौर कर लें। मेरठ जिले में हर दिन महिला प्रताड़ना के मामले आ रहे हैं। नौचंदी क्षेत्र निवासी महिला ने अपने देवर और ननदोई पर अश्लील वीडियो बनाकर खुद के साथ तीन माह तक गैंगरेप किए जाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पति की मौत के बाद से आरोपी उसे व उसकी बेटी को घर से निकालने की जुगत में जुटे थे। इसी कड़ी में आरोपियों ने बीती 28 अगस्त को मारपीट करते हुए उसे व उसकी बेटी को घर से निकाल दिया।

मां-बेटी की गुहार किसी ने नहीं सुनी

पिछले एक माह से पीड़िता अधिकारियों की चैखट पर सिर पटकती रही, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। अधिकारियों ने भी उसको टरका दिया। पीड़िता अपनी नाबालिग पुत्री के साथ बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2012 में बीमारी के चलते उसके पति की मौत हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद से ही महिला का देवर और देवरानी उसे घर से निकालने के प्रयास में जुटे रहे। देवर-देवरानी घर के उसके हिस्से पर भी कब्जा करना चाहते थे। इसी कड़ी में बीती दो जून को उसके देवर व ननदोई ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसकी पुत्री को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश करने के बाद देवर और नंदोई ने महिला के साथ गैंगरेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पिछले कई माह से महिला के साथ गैंगरेप करते रहे।

डेढ़ महीने पहले दोनों को घर से निकाला

वहीं बीती 28 अगस्त को महिला व उसकी पुत्री के साथ मारपीट व अश्लील हरकतें करते हुए जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने उन्हें घर से निकाल दिया। पहले तो महिला ने देवर और देवरानी से अपने घर पर ही रहने देने की गुहार लगाई, लेकिन जब इस पर वे नहीं माने और उसको मार पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय सहित पीएम व सीएम कार्यालय में घटना की शिकायत करते हुए कार्रवार्इ की मांग की है। एसएसपी ने संबंधित थाना को लिखित रूप से निष्पक्ष कार्रवाई करने के लिए लिखा है।

Updated on:
4 Oct 2018, 2:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला