31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं राजा भैया, इस दिन होगी घोषणा

सर्वे के बाद समर्थकों के बीच होगा निर्णय, बाहुबली क्षत्रिय नेता के सीएम योगी आदित्यनाथ से हैं अच्छे संबंध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 4 Oct 2018, 12:34 PM IST

CM Yogi Adityanath and Raja Bhaiya

CM Yogi Adityanath and Raja Bhaiya

वाराणसी. कुंडा के क्षत्रिय बाहुबली राजा भैया बीजेपी में जा सकते हैं। लोकसभा चुनाव २०१९ को देखते हुए राजा भैया बड़ी पारी खेलने वाले हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ से उनकी नजदीकी किसी से छिपी नहीं है। एससी/एसटी एक्ट पर अध्यादेश लाने के बाद बीजेपी से सवर्ण वर्ग बेहद नाराज चल रहे हैं ऐसे में बीजेपी भी राजा भैया को अपने खेमे में लाने की पहल कर सकती है। 3 नवम्बर को इस बात पर निर्णय होगा कि राजा भैया बीजेपी में जाते हैं या फिर अपनी पार्टी बनाते हैं। इस संदर्भ में राजा भैया से अभी अधिकृत जानकारी नहीं मिल पायी है।
यह भी पढ़े:-इस IPS ने दिखाया आईना तो जागी मिर्जामुराद पुलिस, पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

कुंडा विधायक राजा भैया को क्षत्रियों को बड़ा नेता माना जाता है। राजा भैया, ब्रजभूषण शरण सिंह जैसे बड़े नेताओं के आस-पास ही क्षत्रियों की राजनीति घुमती है। कुंडा के बाहुबली विधायक की ताकत किसी से छिपी नहीं है। बसपा सुप्रीमो मायावती से राजा भैया का विवाद होने के चलते उन्हें लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा था इसके बाद मुलायम सिंह यादव की सरकार आते ही राजा भैया आजाद हो पाये थे। इसके बाद से राजा भैया सपा से जुड़े थे लेकिन सीओ हत्याकांड में नाम आने व मंत्री पद जाने के बाद से राजा भैया ने सपा से दूरी बना ली थी। राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में मतदान करने के आरोप के बाद राजा भैया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के रिश्ते अच्छे नहीं रह गये हैं इसी बीच राजा भैया व सीएम योगी आदित्यनाथ की निकटता सामने आ रही थी। इसी बीच राजा भैया ने नयी पार्टी व बीजेपी में जाने को लेकर समर्थकों से ऑनलाइन सर्वे कराया था। सर्वे में में 54 प्रतिशत लोगों ने राजा भैया को नयी पार्टी बनाने को बोला है जबकि 46 प्रतिशत ने बीजेपी के साथ जाने की बात कही है। सर्वे में 9 हजार 700 लोगों ने अपनी राय रखी है।
यह भी पढ़े:-इन जिलो में सपा को अधिक नुकसान पहुंचायेगी शिवपाल यादव की पार्टी

नयी पार्टी या फिर बीजेपी, मंथन में जुटा खेमा, बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री का है साथ
राजा भैया नयी पार्टी बनाते हैं या फिर बीजेपी में जाते हैं। इस बात पर उनका खेमा मंथन कर रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी, मायावती व अखिलेश यादव का महागठबंधन हो जाता है तो राजा भैया के लिए अलग पार्टी बनाना फायदेमंद नहीं होगा। ऐसे में उनके पास बीजेपी जाने का ही विकल्प रहेगा। बीजेपी के एक केन्द्रीय मंत्री व पूर्वाचल के क्षत्रिय नेता भी चाहते हैं कि राजा भैया बीजेपी में आ जाये। माना जा रहा है कि बीजेपी या नयी पार्टी को लेकर राजा भैया ३० नवम्बर को बड़ा ऐलान कर सकते हैं। अब देखना है कि राजा भैया अपने समर्थकों के राय के अनुसार क्या निर्णय लेते हैं।
यह भी पढ़े:-आधी रात को जारी हुई थाना प्रभारी व एसओ की नयी सूची, पुलिस विभाग में हुआ बड़ा बदलाव