मेरठ

रक्षा बंधन पर कैशलेस हो गए एटीएम, लाेग लगाते रहे चक्कर

नकद निकासी के लिए लोग काटते रहे चक्कर पिछले दो दिन से एटीएम से नकदी गायब

2 min read
Aug 04, 2020
atm

मेरठ ( latest meerut news) रक्षाबंधन पर्व पर भाईयों की जेब के साथ-साथ एटीएम भी खाली हो गए। एटीएम से पैसे नहीं निकलने पर लाेगाें काे दिन-भर इधर-उधर चक्कर लगाते हुए देखा गया।

शनिवार को बकरीद के बाद रविवार को अवकाश रहा। सोमवार को रक्षाबंधन ( Raksha Bandhan ) पर्व था। जब लाेग एटीएम ( ATM) से पेसे निकालने गए ताे वहां उन्हे सॉरी ही सुनने काे मिला। अधिकांश एटीएम में सुबह के समय ही रकम खत्म हाे गई। इसके पीछे शनिवार से साेमवार तक त्याैहारी छुट्टी काे वजह माना जा रहा है। हालात यह हाे गए कि दाेपहर तक कुछ एटीएम पर कैशलेस का नोटिस लग गया ताे कुछ के शटर ही डाउन हाे गए।

अधिकांश लोगों ने एक-दूसरे से उधार लेकर अपना काम चलाया। लोगों को उम्मीद थी कि बैंक प्रबंधन रक्षाबंधन पर एटीएम को कैशलैस नहीं होने देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रक्षाबंधन के चलते सुबह से ही अधिकांश लोग घरों से निकलकर बहनों के यहां जाने की तैयारी के बीच कैश निकालने एटीएम पहुंचे। महानगर के अधिकांश एटीएम में कैश न होने की वजह से वह निराश होकर कैश निकालने के लिए इधर-उधर ऐसे एटीएम तलाशते रहे। मेरठ में कचहरी रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक और पीएनबी समेत अन्य कई बैंक शाखाओं के एटीएम या तो खराबी के चलते बंद मिले या फिर उनमें कैश नहीं मिला।

एटीएम से कैश निकालने वालों को इन बैंक शाखाओं के अन्य स्थानों पर लगे एटीएम की ओर रुख करना पड़ा। जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। शास्त्रीनगर निवासी सुनील बताते हैं कि रक्षाबंधन पर उन्हें बहन के यहां जाने से पहले कुछ कैश निकालना था। जिसके लिए वह रंगोली रोड स्थित एटीएम पहुंचे यहां एटीएम से कैश नहीं निकल पाया। इसके अलावा आसपास के कई बैंक एटीएम में भी कैश नहीं मिला।

Updated on:
04 Aug 2020 05:39 pm
Published on:
04 Aug 2020 05:37 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड