मेरठ

लव-जिहाद: नाम बदलकर शादीशुदा महिला को अपने जाल में फंंसाया, बाद में मां-बेटी की हत्या कर शव दफनाया

Highlights: -महिला के प्रेमी ने दिया घटना केा अंजाम -लॉकडाउन के दौरान ही कर दी थी प्रेमिका और उसकी बेटी की हत्या -गाजियाबाद की रहने वाली है मृतक महिला

2 min read
Jul 22, 2020
22ju1.jpeg

मेरठ। मां-बेटी की हत्या कर शव को जमीन में दबा दिया। घटना को महिला के प्रेमी ने ही अंजाम दिया। घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो परतापुर पुलिस ने घर के भीतर खुदाई कर दोनों शवों को बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार हत्यारोपी दूसरे समुदाय का है और उसने अपना धर्म छिपाकर गाजियाबाद की रहने वाली एक शादीशुदा महिला को अपने चंगुल में फंसा लिया। महिला ने युवक पर भरोसा किया और उसके साथ चली आई। पिछले कई वर्षों से महिला अपनी बेटी को लेकर प्रेमी के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि मामला लव जेहाद से जुड़ा हुआ है।

घटना थाना परतापुर के भूडबराल गांव की है। जहां पर लव-जेहाद में परतापुर के भूड़ बराल में मां बेटी की हत्या करने के बाद शव को घर के अंदर जमीन में दबा दिया। सनसनीखेज हत्याकांड को महिला के प्रेमी ने ही अंजाम दिया है। प्रेमी से पूछताछ के बाद पुलिस ने घर की खोदाई करने के बाद दोनों के शवों को निकाल लिया है। महिला गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आरोपी ने पिछले कई साल से महिला केा पत्नी बनकर रखा हुआ था।

पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली प्रिया शादीशुदा थी। कुछ वर्ष पूर्व प्रिया की मुलाकात भूड़बराल में रहने वाले युवक शमशाद से हुई। शमशाद ने अपने को हिंदू बताया और उसने प्रिया को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। प्रिया की एक बेटी कशिश भी उसके साथ रहती थी। शमशाद ने हिंदू नाम बदलकर प्रिया को अपने साथ रखा। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शमशाद ने प्रिया और उसकी बेटी कशिश को पांच साल तक अपने साथ बतौर पत्नी बनाकर रखा। उसके बाद प्रिया को पता चला कि शमशाद विशेष संप्रदाय से जुड़ा हुआ है। इसी बात को लेकर प्रिया ने विरोध शुरू कर दिया। 28 मार्च को शमशाद ने मां-बेटी की हत्या करने के बाद शव घर के अंदर जमीन में दबा दिया था। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था।

ग्रामीणों से हुई पुलिस को जानकारी

एसओ आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों ने जब महिला और उसकी बेटी केा गांव में कई दिनों से नहीं देखा तो उनको शक हुआ। इसके बाद उन्होंने युवक से पूछताछ की तो युवक ने कोई ठीक जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी से कई बार पूछताछ की लेकिन वह हर बार पुलिस को झूठ बोलता रहा। आखिरकार पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गया और उसने हत्या कर लाश को घर में छुपाने की बात स्वीकार कर ली।

Updated on:
22 Jul 2020 12:45 pm
Published on:
22 Jul 2020 12:43 pm
Also Read
View All
Meerut News: ‘₹10 वाला बिस्कुट कितने का है जी’ फेम शादाब जकाती की राजनीति में एंट्री? चंद्रशेखर आजाद ने नीला पटका पहनाया, पार्टी के मंच पर दिखे

दोस्त दोस्त ना रहा: बकरीद की दावत नहीं दी तो दोस्त ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा, लाठी-डंडों से हमले का वीडियो वायरल

मेरठ का नीला ड्रम सौरभ हत्याकांड: अंग-अंग काटकर भरी थी ड्रम में लाश, नींद की दवाई खिलाने के बाद किया मर्डर

‘बेटे ने पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका’, पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और साहिल केस में नया अपडेट

पापा को भूख लगी एक फोन कॉल पर खाना लेकर पहुंचा बेटा, पिता ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने राज का किया पर्दाफाश