मेरठ

एडीजी ने खोला राज बागपत जेल में क्यों नहीं लगे थे सीसीटीवी कैमरे

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सुरक्षा पर उठे सवाल
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 1:35 PM IST
baghpat jail
एडीजी ने खोला राज बागपत जेल में क्यों नहीं लगे थे सीसीटीवी कैमरे

बागपत।बागपत कारागार में सोमवार सुबह को हुर्इ सात लाख रुपये के इनामी आैर डाॅन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से बागपत जेल में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गये है। वहीं मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद मंगलवार सुबह सात बजे प्रभारी जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा पहुंचे और एडीजी जेल चंद्रप्रकाश भी पहुंच गए। जहां एडीजी ने बागपत जेल में सीसीटीवी न लगने का खुलासा भी कर दिया। हालांकि अभी तक अधिकारी मुन्ना बजरंगी हत्या कांड में कोर्इ खुलासा नहीं कर सकें है।

इस दिन जेल में शुरू हो जानी थी निगरानी, लेकिन अटक गया काम

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बागपत जेल में पहुंचे एडीजी ने निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने जेल में बंद मुन्ना बजरंगी के हत्यारे सुनील राठी समेत जेल में तैनात पुलिसकर्मियों से घंटो तक पूछताछ की। इसी दौरान उन्होंने बताया कि बागपत जेल में सीसीटीवी कैमरे अभी तक नहीं लग सकें है।ये कैमरे 30 जून को लगने थे।लेकिन यह तारीख बित गर्इ।इस तारीख में कैमरे न लग पाने की वजह टेंडर में विलब होना बताया जा रहा है।

इस दिन खुली थी यह जेल आैर नहीं लग सके सीसीटीवी कैमरे

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सुर्खियों में आर्इ बागपत जेल का उद्घाटन आज से दो साल पूर्व 16 मर्इ 2016 को हुआ था। इस जेल अब तक जैमर से लेकर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। एडीजी ने बताया कि यह कैमरे 30 जून को लगने थे। लेकिन टेंडर में विलब होने की वजह से कैमरे नहीं लग सकें। अब जल्द से जल्द जेल के अंदर से लेकर बाहर सीसीटीवी कैमरों को लगवाया जाएंगा। वहीं अधिकारी से लेकर लोग भी मान रहे है कि अगर जेल सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होती। तो इस वारदात आैर साजिश का खुलासा जल्द किया जा सकता था।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला