मेरठ

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस ने अपनाई ये तरकीब!

राठी ने अपने ब्यान में कहा है कि उसने ही मुन्ना बजरंगी को मारा, लेकिन उसका यह भी कहना है कि हत्या में प्रयोग की गई पिस्टल मुन्ना बजरंगी की है।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2018, 3:44 PM IST
munna
मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद इन्हें मिल सकती है गैंग की कमान!

बागपत। माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद गटर से निकाली गई हत्या में प्रयोग की गई पिस्टल फॉरेंसिक जांच के लिए आगरा भेज दी गई। जिसके बाद अब सबसे बड़ा सवाल है कि लेकिन क्या यह पिस्टल हत्या का राज खोल पाएगी। क्या पिस्टल बता पाएगी की ये किसकी है और किसने बजरंगी पर गोली चलाई थी।

वहीं हर तरफ शोर है कि सुनील राठी ने गोली मारकर मुन्ना बजरंगी की हत्या की थी। ऐसा इसलिए है कि राठी ने अपने ब्यान में कहा है कि उसने ही मुन्ना बजरंगी को मारा, लेकिन उसका यह भी कहना है कि हत्या में प्रयोग की गई पिस्टल मुन्ना बजरंगी की है। जबकि जेल के गटर से एक पिस्टल और दो दर्जन कारतूत जिंदा मिले थे और घटना स्थल पर 10 खोके भी बरामद हुए थे। वहीं कैदियों का कहना है कि उन्होंने नहीं देखा कि किसने गोली चलाई।

800 कैदीयों की क्षमता वाली बागपत जेल में किसी ने यह नहीं देखा कि गोली किसने चलाई। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस अब पिस्टल से राज खुलवाने की तैयारी में है। जानकारों की मानें तो गटर में फैंके जाने के बाद पिस्टल की फॉरेंसिक जांच में कुछ मिल पाना आसान नहीं है।

जानकारी के मुताबिक 24 घंटे तक पिस्टल गटर में रही थी। जिसके बाद यह भी कहा जा रहा है कि उससे कुछ अधिक पता नहीं लग सकेगा। हालांकि इस मामले की जांच को पूरी तरह से गोपनीय रखा जा रहा है। वहीं इस पर अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला