मेरठ

VIDEO: पुराने विवाद में किसान की हत्या कर शव तेजाब से झुलसाया

खास बातें मेरठ के शोभापुर में अब तक हो चुकी चार हत्याएं सैन्य क्षेत्र में किसान का शव मिलने से फैली सनसनी चार महीने पहले हुआ विवाद मानी जा रही वजह

2 min read
Jun 27, 2019
VIDEO: पुराने विवाद में किसान की हत्या कर शव तेजाब से जलाया

मेरठ। मेरठ के शोभापुर में सुलग रहे जातीय संघर्ष में एक और किसान की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव की पहचान मिटाने के उद्देश्य से उस पर तेजाब डाल दिया गया। जिससे शव बुरी तरह से झुलस गया। हत्यारोपियों ने शव को सेना के क्षेत्र में फेंक दिया। जिस किसान की हत्या हुई है उसका नाम सुनील गुर्जर है। हत्या के बाद से शोभापुर गांव में तनाव व्याप्त है। बीते 2 अप्रैल 2018 को हुई हिंसा के बाद शोभापुर गांव में गुर्जर और दलित समाज के लोगों के बीच रंजिश चल रही है, जिसमें अब तक चार हत्याएं हो चुकी हैं। बुधवार को हुई किसान सुनील की हत्या भी इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। परिजन भी यही आरोप लगा रहे हैं।

सैन्य क्षेत्र में पड़ा मिला शव

परिजनों के मुताबिक शोभापुर निवासी सुनील गुर्जर बुधवार सुबह अपने खेत पर गया था, लेकिन वह शाम तक भी वापस नहीं लौटा। शाम को उसका शव जवाहरनगर में मद्रासी बस्ती के पीछे सेना के मैदान में पड़ी मिली। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। चेहरे, पेट और अन्य अंगों को ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया था। हत्यारोपियों का मकसद शव की पहचान छिपाना था इसलिए तेजाब से शव को झुलसाने का प्रयास किया गया।

चार महीने पहले हुआ था विवाद

शुरुआती छानबीन में यह निकलकर सामने आया कि मृतक सुनील के छोटे बेटे ऋतिक गुर्जर का करीब चार महीने पहले दूसरे पक्ष से झगड़ा हो गया था। किसी बात को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी हुई थी। हालांकि इस विवाद को तभी निपटा लिया गया था। परिजनों का कहना है कि दूसरा पक्ष दो अप्रैल की हिंसा के बाद से ही रंजिश माने हुए है। उनके पक्ष के अब तक तीन लोगों की हत्या की जा चुकी है। परिजनों ने इसे लेकर हंगामा किया और करीब तीन घंटे तक लाश को नहीं उठने दिया। एसपी सिटी डा. एएन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिवार की ओर मिली तहरीर के आधार पर ही हत्या के मुकदमे नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
27 Jun 2019 02:44 pm
Also Read
View All