खाना खिलाने के बहाने जीजा ले गया था होटल परिजनों ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट थाना लिसाडी गेट क्षेत्र का मामला
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) साली को खाना खिलाने के बहाने होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। आरोपों के अनुसार जीजा पहले साली को खाना खिलाने के लिए होटल में ले गया और फिर उसको वहां नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद उसने रिश्तों का कत्ल करते हुए साली के साथ ही दुष्कर्म कर डाला।
( rape in Meerut ) काफी देर बाद होश में आने पर किशोरी को अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना की जानकारी हुई तो उसने जीजा से पुलिस में शिकायत करने की बात कही। आरोपी जीजा ने किशोरी को धमकी देकर चुप कराने की कोशिश की लेकिन किशोरी ने घर आकर दुष्कर्म की बात अपने परिजनों से बताई। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
घटना थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के सैफनगर की है। यहीं की रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी 14 नवंबर को ट्यूशन पढ़ने गई थी। रास्ते में उसे उसके मौसेरे भाई का जीजा मिला। जीजा ने किशोरी से होटल चलकर नाश्ता और खाना खाने की बात कही। पहले तो किशोरी ने मना किया लेकिन जब जीजा अधिक जिद करने लगा तो वह साथ जाने को तैयार हो गई। आरोपी किशोरी को खाना
खिलाने के बहाने गढ़ रोड स्थित एक होटल में ले गया।
किशोरी का आरोप है कि खाना खाने के बाद गुफरान ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी धमकी देते हुए होटल में छोड़कर फरार हो गया। किशोरी ने बताया कि थाने में शिकायत देने के बाद आरोपी ने फोन पर उसे और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। कार्यवाहक इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।