25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पराली के बाद अब गन्ना किसानों पर सेटेलाइट से रखी जा रही नजर, सहारनपुर में दाे किसानाें पर FIR

पराली जलाने वालों के बाद अब गन्ने की पाती जलाने वालों किसानाें के खिलाफ भी कार्रवाई हाेगी। पुलिस ने सहारनपुर में पाती जलाने पर दाे किसानाें के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। इन दाेनाें किसानाें के कैलेंडर भी बंद कर दिए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 22 Nov 2020, 4:19 PM IST

saharanpur.jpg

dm saharanpur in meeting

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

सहारनपुर. अगर आप गन्ना किसाना हैं ताे सावधान हाे जाइये। धान की पराली खत्म हाेने के बाद अब सरकार की नजर गन्ना किसानाें पर है। सेटेलाइट से गन्ना किसानाें के खेतों पर नजर रखी जा रही है। अगर गन्ना किसान गन्ने की पाती काे खेत में जलाते हैं ताे उनके खिलाफ भी कार्रवाई हाेगी।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने बताया अपनी सेहत का राज तो मेरठ में किसान करने लगे इस चीज की खेती

सहारनपुर ( saharanpur ) जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देश पर जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने सहारनपुर के दाे किसानाें के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। यह दाेनाें किसाना खटाैली के गांव के रहने वाले हैं। एफआईआर के साथ-साथ इनका गन्ना सट्टा भी बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Private Covid Hospitals के लिए जारी हुआ नया फरमान, अब नहीं वसूल सकेंगे अधिक बिल

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि सेटेलाइट से प्राप्त सूूचना के अनुसार ग्राम खटोली के किसान दिनेश उर्फ बबलू पुत्र सुरेश चन्द्र और महताब उर्फ सोनू पुत्र लल्ला के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दाेनाें ने अपने गन्ने की पाती जलाई थी। सेटेलााइट रिपाेर्ट के बाद जांच कराई गई ताे माैके पर दाेनाें के खेत में पाती की राख मिली है। गन्ना पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार ने इस मामले में थाना नागल में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।