25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना संक्रमित दरोगा ने हॉस्पिटल में किया सुसाइड का प्रयास, इलाज के दौरान काटी हाथ की नस

Highlights - अलीगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कोरोना संक्रमित एक दरोगा ने सुसाइड का प्रयास किया - कोरोना संक्रमित होने के बाद तनाव में चल रहा था दरोगा - क्वार्सी थाना क्षेत्र की सूर्य विहार कॉलाेनी निवासाी दराेगा दिनेश शाहजहांपुर जिले में है तैनात
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 Nov 2020, 4:25 PM IST

coronavirus.jpg

छत्तीसगढ़ में घट रहा कोरोना से मौत का आंकड़ा, स्वास्थ्य विभाग को 'शून्य’ का इंतजार

अलीगढ़. यूपी के अलीगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कोरोना संक्रमित एक दरोगा ने सुसाइड का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दरोगा को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन इसी बीच तनाव के कारण उन्होंने शनिवार देर रात में खुद अपने हाथ की नस काट ली। दरोगा द्वारा आत्महत्या के प्रयास की खबर सुनते ही हड़कंप की स्थिति बन गई। इसके बाद गंभीर अवस्था में दरोगा को तत्काल मेडिकल कालेज रेफर किया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- ताजमहल में उड़ाई जा रहीं कोरोना महामारी एक्ट की धज्जियां, फिर हो सकता है बंद

दरअसल, क्वार्सी थाना क्षेत्र की सूर्य विहार कॉलाेनी निवासाी दराेगा दिनेश शाहजहांपुर जिले में तैनात है। जिन्हें कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से ही दरोगा दिनेश तनावग्रस्त थे। इसी शनिवार देर रात अचानक उन्होंने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया है।

उल्लेखनीय है कि यूपी के कुछ शहरों में एकाएक कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से जंग जीतने के लिए दो कदम आगे की सोच रखने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि पड़ोसी राज्य दिल्ली में कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए प्रदेश में सतर्कता बरती जाए। उन्होंने लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी जिले के डीएम, एसएसपी व एसपी और सीएमओ को विभिन्न संगठनों के साथ एक बैठक करने के लिए भी कहा है।

यह भी पढ़ें- Private Covid Hospitals के लिए जारी हुआ नया फरमान, अब नहीं वसूल सकेंगे अधिक बिल