मेरठ

मुस्लिम धर्म गुरुओं ने बताया कि लॉकडाउन के कारण घर में ईद की नमाज कैसे अदा करें, लोगों से की ये अपील

Highlights कारी शफीकुर्रहमान ने खुतबे के बारे में दी जानकारी उलमाओं की ईद की नमाज घरों में अदा करने की अपील मुस्लिम समाज जरूरतमंदों की मदद करके मनाएं ईद  
2 min read
• •
Updated: 20 May 2020, 2:40 PM IST
meerut

मेरठ। लॉकडाउन-4 में अब भी मेरठ को कोई छूट नहीं मिली है, ऐसे में ईद के मौके पर नमाज कैसे अदा की जाए, नमाज के समय कैसे तकरीर और अन्य चीजों को किया जाए। इसके बारे में जिले के उलेमा मुस्लिम समाज के लोगों को जानकारी दे रहे हैं। शहर कारी शफीकुर्रहमान बताते हैं कि आगामी 24 या 25 मई को चांद दिखने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाएगा। शहरकाजी सहित अन्य उलमाओं ने ईद की नमाज घरों पर अदा करने की अपील की।

शहर कारी ने बताया कि आपको खुतबा याद नहीं तो अल्ला को याद कीजिए। जो भी कुछ हमारे साथ हो रहा है। इसके लिए अल्ला से इबादत करें कि आगे ऐसा मौका न आए। उन्होंने कहा कि तकरीर आनलाइन होगी। शहरकाजी जैनुस सजिद्दीन ने बताया कि कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या ने मेरठ को रेड जोन में डाल दिया है। उन्होंने बताया जिन लोगों पर रोजा फर्ज है, उन पर ईद की नमाज वाजिब है। वहीं जुमे की नमाज की जगह घर पर जोहर (दोपहर) की नमाज अदा करते हैं। कारी शफीकुर्रहमान ने बताया कि ईद की नमाज न पढऩे वाले लोग घरों में दो या चार रकाअत चाश्त (फजर की नमाज से एक घंटा बाद) की नमाज अदा करेंगे। जिससे ईद की नमाज जितना सवाब मिलेगा।

उन्होंने बताया कि नमाज के बाद खुतबा भी पढ़ें। किताब में या मोबाइल में देखकर खुतबा पढ़ेंगे। क्योंकि खुतबा भी नमाज का हिस्सा है। लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए ईद मनाएंगे। सदर बाजार स्थित मदरसा इमदादुल इस्लाम के उपाध्यक्ष मौलाना शाहीन जमाली ने बताया पहली बार लोग ईद की नमाज घरों पर अदा करेंगे, लेकिन इस मुश्किल समय में ये निर्णय बहुत जरूरी भी है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान