मेरठ

शराब की आदी भव्या कभी अंजली तो कभी बनी अफसाना, हर शादी के बाद बदलती थी नाम, 2 पति हिंदू 1 था मुस्लिम

मुस्लिम महिला बेबी शराब पीने की आदी थी। उसने नाम बदलकर तीन शादियां की। जिसमें दो बाद वह हिंदू बनी। लेकिन पहले पति शराब पिलाकर उसकी जान ले ली। जब पूरा मामला खुला तो पुलिस के भी होश उड़ गए।
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2022, 3:55 PM IST
शराब की आदी भव्या कभी अंजली तो कभी बनी अफसाना, हर शादी के बाद बदलती थी नाम, 2 पति हिंदू 1 था मुस्लिम
बेबी से बनी भव्या शर्मा का फाइल फोटो

गाजियाबाद जिले के सिद्धार्थ विहार के वृंदावन एन्क्लेव में 25 दिसंबर को हुई भव्या शर्मा की हत्या का खुलासा हो गया। उसकी हत्या पति विनोद शर्मा ने चाकू घोंपकर की थी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में खुलासा हुआ कि भव्या की तीन शादी हुई थी। वह विनोद के साथ रहते हुए दूसरे पति अनीश के साथ अवैध संबंध बनाती थी। वीडियो कॉल पर विनोद ने उसे अनीश के साथ देख लिया था। इसी पर उसे साजिश रचकर भव्या की हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठ बोला कि वह ज्यादा शराब पीने से मरी है।



बेबी से भव्या बनने तक की तीन शादी
भव्या का जन्म सीतामढ़ी जिले में मुस्लिम परिवार में हुआ था। परिजन उसको बेबी कहते थे। भव्या का परिवार गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में रहने लगा था। भव्या ने तीन शादी कीं। तीनों ही प्रेम विवाह किए थे। दो शादी हिंदू युवकों से और एक मुस्लिम से की थी।

हर शादी में भव्या ने अपना नाम बदल लिया। पहली शादी के बाद बेबी से अंजली बन गई। दूसरी शादी के बाद वह अफसाना बनी और तीसरी शादी के बाद उसने अपना नाम भव्या रख लिया था।

हत्यारोपी पति ने सुबह से पिलानी शुरू की थी शराब
हत्यारोपी पति विनोद ने बताया कि वह और भव्या साथ बैठकर शराब पीते थे। वारदात वाले दिन सुबह ही भव्या घर लौटी थी। दोनों सुबह से शराब पीने बैठ गए। साजिश के तहत वह खुद कम पी रहा था और भव्या को ज्यादा पिला रहा था। शाम होते-होते वह पूरी तरह नशे में हो गई और बिस्तर पर लेट गई। इसके बाद उसने भव्या के पेट में चाकू घोंप दिया।

Updated on:
30 Dec 2022, 3:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला