मेरठ

कर्मवीर: कोरोना हॉटस्पॉट को स्वच्छ करने में जुटा दीपक, कहा- यही समय है जब लोगों के ज्यादा काम आ सकूं

Highlights मेरठ के सबसे हॉटस्पॉट हुमायूं नगर में कर रहा ड्यूटी ज्यादा काम करने के लिए पत्नी भी कर रही है प्रेरित हॉटस्पॉट में सफाई और सैनिटाइज का चल रहा काम  
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2020, 5:42 PM IST
meerut

मेरठ। लॉकडाउन में शहर और देहात के लोगों को अपने-अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई है, लेकिन निगम के सफाई कर्मचारी दिन-रात शहर को स्वच्छ बनाने में जुटे हैं। इन्हीं में से एक है दीपक। जो नगर निगम में सफाईकर्मी के पद पर तैनात है। उसकी ड्यूटी मेरठ के सबसे खतरनाक हॉटस्पाट हुमायूं नगर में लगी है। वही हुमायूं नगर जहां पर सबसे अधिक कोरोना के पॉजिटिव केस पाए गए हैं। दीपक के परिवार में उनकी मां, पत्नी और छोटा भाई के अलावा बेटी भी है।

दीपक का कहना है कि हम लोगों की इस समय समाज को जरूरत है। उन्हें खुशी होती है कि लॉकडाउन के ऐसे समय में वह लोगों के काम आ रहे हैं, जहां पर वह ड्यूटी कर रहे हैं, वहां पर सील लगी हुई है। उन्होंने कहा कि वह यही चाहते हैं कि यह बीमारी जहां पर है, वहीं रुक जाए। वह जब ड्यूटी पर जाते हैं तो घर वाले चिंतित होते हैं। उनकी मां कहती है कि बेटा अवकाश ले लो, इस समय ड्यूटी करने का समय नहीं है। दीपक ने बताया कि पत्नी कहती है कि इस मौके को न गवाएं। यह बीमारी जाति-धर्म और अमीर-गरीब नहीं देखती। पहले से ज्यादा मेहनत करें और देश और समाज की सेवा करें।

निगम के सफाई कर्मचारी दिनभर धूप में पूरे शहर के नालों और नाली की सफाई से लेकर शहर व गली-मोहल्लों की सड़कों की सफाई करने में जुटे हैं। वहीं मशीनों को पीठ पर लादकर पैदल सड़कों, नालों व बंद पड़ी दुकानों के शटर को सैनिटाइज कर रहे हैं। ऐसे ही इन कर्मवीरों में शामिल सफाई कर्मचारी दीपक सुबह से शाम तक हॉटस्पाट की गलियों को साफ और स्वच्छ बनाने में जुटा हुआ है। दीपक सार्वजनिक जगहों को सैनिटाइज करने के साथ ही लोगों को जागरूक भी कर रहा हैं।

Updated on:
20 Apr 2020, 5:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप