शादी की तारीख आने से पहले ही दोनों पक्षों ने इस समस्या से निबटने की योजना बना ली थी। दूल्हे के पिता नदीम अहमद ने नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन से इस संबंध में बातचीत की। रविवार को मोबाइल वीडियो कॉलिंग के माध्यम से दूल्हा-दुल्हन की रजामंदी ली गई और फिर इसके बाद निकाह पढ़ा गया व अन्य रस्में पूरी की गईं। कुछ सगे संबंधी ही लॉकडाउन में इस अनूठी शादी के गवाह बने। इस दौरान सैय्यद जमाल अहमद, हाजी अनवार अहमद, आफाक इम्तियाज, अब्दुल सत्तार आदि मौजूद रहे।