मेरठ

Meerut: कोरोना काल में बढ़े घरेलू विवाद 50 से अधिक जोड़ियां टूटने की कगार पर

Highlights - नारी उत्थान केंद्र में पड़े ताले तो थम गया रूठों को मनाने का सिलसिला - दरक रहे रिश्ते और टूट रहे घर - परिवार परामर्श केंद्रों में लंबित पड़ी शिकायतें
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2020, 1:01 PM IST
meerut.jpg

मेरठ. कोरोना संक्रमण से पहले अक्सर महिला थाने में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट जाती थी। ये वो भीड़ होती थी जो पति-पत्नी के बीच दरक रहे रिश्तों और उनके टूट रहे घर को बसाने के लिए पुलिस की मदद के लिए आती थी। इनमें लड़का और लड़की के परिजनों के अलावा रिश्तेदार भी शामिल होते थे, लेकिन जबसे कोरोना संक्रमण बढ़ा और इसकी रोकथाम के लिए सतर्कता बरती तो अपने रूठों को मनाने का सिलसिला ही थम गया। थाने से परिवार परामर्श केंद्र पिछले तीन महीने से नहीं लगा है।

हालात ये है कि करीब 50 से अधिक मामलों में मिया-बीबी के रिश्ते दरक रहे हैं और उनके घर टूटने के कगार पर हैं। वहीं नारी उत्थान केंद्र में भी ताला डाल दिया गया है। महिला उत्पीड़न के ज्यादातर मामलों को महिला थाने और नारी उत्थान केंद्र में काउंसिलिंग के लिए ही भेजते हैं। यहां काउंसिलिंग करके टूटे घरों को बसाने की कोशिश की जाती है। रोजाना कोई न कोई घर बस ही जाता था, लेकिन जबसे लॉकडाउन हुआ तबसे हर रोज लोग आकर वापस लौट रहे हैं।

दरअसल, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक महिला को उसके पति ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। पीड़िता इंसाफ की गुहार लगाने के लिए एसएसपी के पास गई। वहां से मामला नारी उत्थान केंद्र भेज दिया गया, लेकिन अभी तक कोई काउंसिलिंग नहीं हो पाई है। इसी तरह हस्तिनापुर के एक गांव निवासी महिला की शादी गांव के ही एक युवक संग हुई। पति ने मारपीट कर निकाल दिया। अब सुलह समझौते के जरिए सुलझाने के लिए नारी उत्थान केंद्र भेजा गया है।

नारी निकेतन की प्रभारी आरती त्यागी बताती हैं कि लॉकडाउन से पहले के कई विवाद लंबित पड़े थे। लॉकडाउन के बाद से और मामले महिला उत्पीड़न के आ चुके हैं। कोरोना संक्रमण के कारण सतर्कता की वजह से काउंसिलिंग बंद कर दी गई है। इसके बाद क्या फैसला होगा, यह भी पता नहीं है। ढाई सौ से ज्यादा विवाद लंबित चल रहे हैं। कोरोना से राहत मिले तो कुछ काम भी हो।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला