प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ( Health Department ) की ओर से बीते 24 घंटे में महामारी के जारी आंकड़े के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर में 53 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में अब तक कोविड-19 के संक्रमण से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले के प्रशासन के लिए यह बड़ी राहत की खबर है कि एक ही दिन में 211 लोग कोरोना को शिकस्त देकर अपने घर चले गए। इसके साथ ही जिले में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1430 हो गई है। जबकि 756 लोगों का इलाज अभी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न कोविड अस्पतालों में किया जा रहा है।