
Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम केस में पति सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में फांसी की सजा पा चुकी मुस्कान अब अपनी बेटी से मिलना चाहती है। इसके लिए वह जेल प्रशासन को तीन बार चिट्ठी लिखकर मुलाकात की गुहार लगा चुकी है। हालांकि, जेल आने के बाद से अब तक उससे मिलने के लिए परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा है। पीहू फिलहाल अपने ननिहाल में रह रही है। उसके परिजन पहले ही मुस्कान से रिश्ता रखने से इनकार कर चुके हैं। ऐसे में बेटी से मिलने की उसकी कोशिश चर्चा में है।
मुस्कान जब से जेल में बंद है, तब से उससे मिलने के लिए कोई परिजन नहीं आया है। अब वह अपनी बेटी से मिलना चाहती है। सजा सुनाए जाने के बाद से वह तीन बार जेल प्रशासन को चिट्ठी दे चुकी है। इन चिट्ठियों के जरिए उसने बेटी से मुलाकात कराने की मांग की है। मुस्कान की बेटी इस समय अपने ननिहाल में है। परिवार के लोग पहले ही साफ कर चुके हैं कि वे मुस्कान से कोई संबंध नहीं रखना चाहते। ऐसे में बेटी से मुलाकात को लेकर मुस्कान की कोशिश जारी है।
खबर अपडेट हो रही है...