मेरठ

पड़ोसी युवक की शादी हो रही है, यह सुनते ही नाबालिग ने कर दिया यह काम

टीपी नगर थाने में परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2018, 7:28 PM IST
meerut

मेरठ। प्रेमी की शादी चुपके-चुपके उसके परिजन जबरन कराने की तैयारी कर रहे थे। इस बारे में जब प्रेमिका को पता चला, तो पहले उसने अपने प्रेमी से मिलने की कोशिश की, लेकिन जब वह अपने प्रेमी से मिलने में कामयाब नहीं हो पाई, तो उसने घर में ही जहर पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। परिजनों ने हालत बिगड़ती देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

पड़ाेसी युवक से प्रेम प्रसंग

टीपीनगर निवासी एक 16 साल की लड़की का अपने ही पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बुधवार की देर रात लड़की को पता चला कि उसके प्रेमी के परिजन गांव ले जाकर उसके प्रेमी की शादी करने वाले हैं। पहले तो लड़की ने प्रेमी के घर जाने की कोशिश की, लेकिन घर नहीं पहुंच पाई तो उसने अपने परिवार को अपने प्यार के बारे में बताया।

लड़की ने जहर पी लिया

इसके बाद लड़की के परिवार ने विरोध किया। लड़की को लगा कि उसका प्रेमी उसके हाथ से निकल रहा है तो उसने जहर पी लिया। जहर पीने के बाद लड़की की हालत खराब हो गई और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई। टीपी नगर इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया उन्होंने लड़की के बयान लिए हैं। लड़की का कहना है कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है, लेकिन उसके परिवार वाले और लड़के के परिवार वाले शादी होने नहीं दे रहे हैं। वहींं, लड़की के परिवार ने लड़के पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। लड़की की मां का कहना है कि युवक उसकी लड़की से छेड़छाड़ करता था। इसके कारण उसने जहर पिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल लड़की का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला