मेरठ

Coronavirus: कोरोना के कारण CCSU Meerut की परीक्षाएं अब इस तारीख से शुरू होंगी, 15 मई तक चलेंगी

Highlights सीसीएसयू मेरठ की 22 फरवरी से चल रही हैं मुख्य परीक्षाएं परीक्षा में 39 पालियों और 348 पेपरों पर पड़ा है असर दो अप्रैल तक कैंपस और कालेजों में शिक्षण कार्य भी बंद
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Mar 2020, 1:28 PM IST
meerut

मेरठ। कोरोना वायरस के कारण चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध कालेजों में चल रही मुख्य परीक्षाएं 18 मार्च से एक अप्रैल तक स्थगित कर दी गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं की अब नई तिथि जारी की हैं। सीसीएसयू की परीक्षाएं अब चार अप्रैल से शुरू होंगी और 15 मई को सम्पन्न होंगी। विश्वविद्यालय की ओर से नया परीक्षा कार्यक्रम अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

विश्वविद्यालय से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कालेजों में 216 केंद्रों पर 22 फरवरी से रेग्युलर और प्राइवेट की मुख्य परीक्षाएं शुरू हुई थी। पहले परीक्षाएं 27 अप्रैल तक चलनी थी, लेकिन कोरोन वायरस के कारण 18 मार्च से एक अप्रैल तक सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं की तिथि दोबारा घोषित की हैं।

कोरोना वायरस के कारण अभी तक 39 पालियों और 348 पेपरों पर असर पड़ा है। इस कारण परीक्षाओं की तिथि भी बदली गई हैं। इससे मूल्यांकन कार्य पर भी असर पड़ेगा और विश्वविद्यालय के परिणाम घोषित होने में देरी हो सकती है। दो अप्रैल तक विश्वविद्यालय कैंपस और सभी कालेजों में भी शिक्षण कार्य बंद कर दिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई