मेरठ

अगले दस दिन में इतने दिन ही जाना होगा बच्चों को स्कूल आैर बड़ों को काम पर, दीवाली जो आ रही है

बंपर छुट्टियां होने जा रही, Diwali 2018 की तैयारी में जुटने को तैयार बच्चे-बड़े    
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2018, 10:42 AM IST
meerut
अगले दस दिन में इतने दिन ही जाना होगा बच्चों को स्कूल आैर बड़ों को काम पर, दीपावली जो आ रही है

मेरठ। नवंबर का महीना शुरू हो गया है। अब समय आ गया है दिवाली सेलिब्रेशन का। Diwali 2018 की श्रंखला के त्योहार जल्द शुरू होने वाले हैं आैर बच्चों आैर बड़ों की छुट्टियों में मौज आने वाली है। अगले दस दिन में बच्चों को बहुत कम स्कूल जाना होगा तो बड़ों को आफिस या अपने काम पर कम ही दिन जाना होगा। बल्कि यों कहें कि अगले दस दिन में पढ़ार्इ आैर काम को छोड़कर बच्चे आैर बड़े त्योहारों की मस्ती में सराबोर रहेंगे। अगले दस दिन में दो रविवार भी पड़ेंगे। इसलिए बच्चों आैर बड़ों का भरपूर छुट्टियां अगले दस दिन में मिलने जा रही हैं।

अगले दस दिन में सात से लेकर आठ छुट्टियां

दो नवंबर से ग्यारह नवंबर तक छुट्टियों पर गौर करेंगे तो अगले दस दिन में दो रविवार चार आैर ग्यारह नवंबर को पड़ रहे हैं। पांच नवंबर को धरतेरस है। कर्इ स्कूलों में धनतेरस पर छुट्टी रहती है। जिन स्कूल-कालेजों में धनतेरस पर छुट्टी नहीं रहती है वहां दिवाली सेलिब्रेशन होता है पढ़ार्इ नहीं, इसलिए इस दिन को पढ़ार्इ से छुट्टी मानकर चलिए। यही माहौल आफिसों में भी होता है। छह नवंबर को छोटी दिवाली है। सात नवंबर को दिवाली है। अगले दिन आठ नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी है आैर नौ नवंबर को भइया दूज है। दस नवंबर को सेकेंड सेटरडे है, इसलिए सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी तो सेकेंड सेटरडे को बैंकों की भी छुट्टी रहती है। स्कूल-कालेजों में संभवतः छुट्टी रहेगी। ग्यारह नवंबर को रविवार है। यानि अगले दस दिन में बच्चों आैर बड़ों की सात से आठ दिन की छुट्टी रहेगी।

Updated on:
1 Nov 2018, 10:42 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला