मेरठ

Weather Alert: अगले दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश, फिर होगा मौसम साफ और बढ़ेगा तापमान

Highlights उत्तर के पहाड़ी क्षेत्रों में बन रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में बारिश का रहेगा असर मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह हुई बारिश
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Mar 2020, 9:58 AM IST
rain in katni
rain in katni

मेरठ। मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया है। मंगलवार की शाम से बुधवार की सुबह तक हुई बारिश के कारण मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। उत्तर क्षेत्र की पहाडिय़ों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गुरुवार तक तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। 15 मार्च के बाद मौसम साफ होगा और तापमान भी बढ़ेगा।

होली के बाद मौसम में फिर बदलाव आया है। मंगलवार की शाम से मेरठ और आसपास तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई, जो बुधवार की सुबह तक जारी रही। बुधवार की सुबह मेरठ का अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से वेस्ट यूपी में होली से पहले तीन दिन बारिश का असर रहा। बर्फबारी रुकने के बाद दो दिन तेज धूप रही इसके बाद मंगलवार की शाम को मौसम अचानक बिगड़ गया। मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कई जनपदों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबादी हुई।

मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार और गुरुवार को भी बारिश होगी। इसके साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। मंगलवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्र्रता अधिकतम 75 व न्यूनतम 38 फीसदी रही। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले दो दिन में 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला