मेरठ

Weather Alert: अगले 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान के बाद होगी तेज बारिश और ओलावृष्टि

Highlights अगले 24 से 48 घंटे के बीच मौसम में परिवर्तन वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश 40-50 किमी प्रति घंटा के हिसाब से चलेंगी हवाएं  
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 May 2020, 8:21 PM IST
meerut

मेरठ। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपदों में बुधवार की शाम से मौसम में फिर उलटफेर होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बुधवार और अगले कुछ दिनों तक गरज के साथ छींटे और भारी बारिश होने की संभावना है। मोदीपुरम स्थित मौसम विभाग के वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष ने बताया कि अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ बारिश आने की पूरी संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस समय छोटे-छोटे पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कुछ-कुछ दिन के अंतराल पर दिखाई दे रहा है।

वहीं, आईएमडी के अनुसार पश्चिम उत्तर प्रदेश में 14 मई को अलग-अलग स्थानों पर बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम खराब होने के साथ-साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश व दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और तूफान के साथ बारिश की संभावना है।

दिल्ली, एनसीआर में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। बता दें कि पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहेंगे। अगले 24 घंटों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। मेरठ और आसपास बुधवार की सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा चल रही है।

Updated on:
13 May 2020, 8:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप