मेरठ

NIA ने खालिस्तानी आतंकी और हथियारों के सौदागर गगनदीप को मेरठ से किया गिरफ्तार

पंजाब से काफी समय से फरार चल रहा था गगनदीप चढ़ा NIA के हत्थे, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में छिपे हैं खालिस्तान आतंकवादी
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2021, 9:52 AM IST
nia.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. हथियारों के सौदागर और खालिस्तानी आतंकवादी गगनदीप को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। गगनदीप काफी समय से पंजाब से फरार चल रहा था। उसकी तलाश में खुफिया एजेंसियां और पंजाब पुलिस लगी हुई थीं। आतंकी गगनदीप की तलाश में पिछले कई दिनों से एनआईए की टीम मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर में डेरा डाले हुए थी। आखिरकार एनआईए की टीम को मंगलवार को सफलता मिल गई। जब गगनदीप उनके हत्थे चढ़ गया। आतंकी गगनदीप ने हथियारों की तस्करी का जाल पूरे देश में फैलाया हुआ था। इसके अलावा उसने शूटरों का एक गैंग भी बनाया हुआ था जो कि भाड़े पर किसी की भी हत्या का ठेका लेता था। गगनदीप को मोहाली एनआईए कोर्ट ने 8 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

एनआईए के अनुसार, गगनदीप खालिस्तानी टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर का बेहद करीबी है। एनआईए की टीम मेरठ में कई दिन से अपने टास्क पर लगी हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं हुई। यहां तक कि मीडिया को भी भनक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि खालिस्तानी आतंकी गगनदीप और उसके साथी मोगा के रहने वाले अर्शदीप सिंह, चरणजीत सिंह और रमनदीप सिंह की तलाश में पश्चिमी यूपी के मेरठ और मुजफ्फरनगर में कई ठिकानों पर एनआईए छापेमारी कर रही थी। एनआईए को खबर मिली थी कि फरार आरोपियों ने पश्चिमी यूपी के शूटरों के साथ मिलकर एक गैंग बनाया है। ये सभी मिलकर हथियारों की तस्करी के अलावा भाड़े पर हत्या करने का काम करते हैं।

कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जांच एजेंसी के हाथ लगे

छापेमारी के दौरान इनके कुछ ठिकानों से एनआईए ने कारतूस, नशीले पदार्थ और की डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही मोबाइल, सिम कार्ड और कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जांच एजेंसी के हाथ लगे हैं। इसके साथ ही एनआईए ने मिले हुए इनपुट के हिसाब से मेरठ में छापेमारी कर खालिस्तानी आतंकी गगनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में ये भी पता चला है कि ये सभी आतंकी कुछ विदेशी संगठनों के साथ जुड़े हुए हैं।

पंजाब में व्यापारियों से वसूली

एनआईए की जांच में पता चला है कि गगनदीप सिंह खालिस्तान समर्थित गुटों को हथियार सप्लाई कर रहा था। जांच एजेंसी को 9 एमएम की पिस्टल और गोला बारूद के सबूत भी मौके से मिले हैं। बताया जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल पंजाब में व्यापारियों से वसूली के लिए किया जा रहा था।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला