इस तरह थानेदार को ग्राम प्रधान से मोबाइल फोन मांगना महंगा पड़ गया और अपनी कुर्सी गंवानी पड़ गई। यह पूरी घटना भोजीपुरा थाने की है। भोजीपुरा थाने में तैनात इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने अपने थाना क्षेत्र के ही एक गांव के ग्राम प्रधान से विपक्षी पार्टी पर कार्यवाई करने के एवज में 50 हजार रुपये कीमत वाले फोन की डिमांड की। थानेदार ने कहा कि अगर वह 50 हजार वाला फोन देगा तो दूसरी पार्टी पर कार्रवाई कर देंगे। ग्राम प्रधान से थानेदार की व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई इसके बाद एसएसपी ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया और उसके खिलाफ जांच बैठा दी।