'बीजेपी सरकार से सवाल करती रहेगी कांग्रेस'
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों ने जनता को संकट में धकेलने का पाप किया है। निर्धन हो या मध्यम वर्ग या समाज का कोई भी वर्ग वह बढ़ती महंगाई, अपराध, हत्या, लूट, बलात्कार, भष्टाचार से पीड़ित है। कांग्रेस मजबूती के साथ महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में वृद्धि के विरुद्ध भाजपा सरकार से सवाल भी करेगी और आंदोलन भी करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की बयार बह रही है। शोषित, वंचित दलितों का उत्पीड़न योगी सरकार का प्रमुख एजेंडा है। अपराधियों को मौन समर्थन स्थितियों को विस्फोटक बनाता जा रहा है। सरकार जनता को राहत देने की रणनीति से हमेशा की तरह दूरी बनाए हुए है।