मेरठ

मेरठ में कोरोना के संक्रमण से नौवीं मौत, तेज बुखार और सांस लेने में शिकायत पर कराया गया था भर्ती

Highlights मेरठ में अब तक कोरोना के 177 मामले सामने आए मरीज की मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट विभाग ने मृतक के परिजनों को क्वरेंटाइन किया  
2 min read
• •
Updated: 6 May 2020, 1:54 PM IST
meerut

मेरठ। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का सिलसिला जारी है। मंगलवार की देर रात मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। बुधवार को आई उसकी रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। मेरठ में कोरोना के कारण यह नौवीं मौत है। अब स्वास्थ्य विभाग मृतक के परिजनों को क्वारेंटाइन करते हुए सैंपल जांच के लिए भेजा रहा है।

54 वर्षीय राजेश बेगमपुल का रहने वाला था। वह बीती चार मई को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसको जुखाम और तेज बुखार के अलावा सांस लेने में तकलीफ थी। इसी बीच मंगलवार की रात को उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने उसके शव को सुरक्षित रखते हुए सैंपल जांच के लिए भेजा था। बुधवार को व्यक्ति की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ जहां यह जिले में कोरोना से होने वाली नौंवी मौत है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डा. आरसी गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। जिले में कोरोना से यह नौंवी मौत है, इससे पहले सबसे कम उम्र 30 साल के व्यक्ति की मौत भी कोरोना से हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शव को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत तीन लेयर के बॉडी कवर में पैक करते हुए परिजनों को सौंप दिया गया है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में कोरोना से नौ मौत हुई हैं। मगर सभी मृतक 50 से अधिक वर्ष के और किसी न किसी अन्य बीमारी से ग्रसित थे। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी का कहना है कि मृतक के परिजनों को क्वारेंटाइन करके उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। मृतक के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की सूची भी बनाई जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप