मेरठ

Lockdown: अप्रैल में नहीं होगी बिजली मीटर की रीडिंग, इस तरह बिल तैयार करके भेजा जाएगा आपके पास

Highlights पीवीवीएनएल ने बिल भेजने पर लिया निर्णय तीन माह के औसत उपभोग पर बनाए जाएंगे बिल ईमेल से भेजे जाएंगे उपभोक्ताओं के पास बिल  
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Mar 2020, 1:04 PM IST
meerut

मेरठ। कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के बीच पीवीवीएनएल के उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने अप्रैल में मीटर रीडिंग का काम स्थगित करने का निर्णय लिया है। सभी बिल तीन माह के औसत उपभोग के आधार पर बनाये जाएंगे और उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन नंबर पंजीकृत हैं, उन्हें यह बिल एसएमएस के जरिए और जिनके ई-मेल एड्रेस पंजीकृत हैं, उन्हें ई-मेल से भेजे जाएंगे। पीवीवीएनएल के अंतर्गत वेस्ट यूपी के 14 जिले आते हैं।

पावर कॉरपोरेशन के मीडिया प्रभारी एचके सिंह ने बताया कि ऐसा सिर्फ मेरठ डिस्कॉम ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के सभी डिस्काम के प्रबंध निदेशकों को इस बारे में निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान उपभोक्ताओं को बिल ऑनलाइन जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। अप्रैल माह के सभी बिल एनआर (नॉट रिकॉर्डेड) आधारित होंगे और अगली बिलिंग के समय बिल रीडिंग आधारित बनेंगे।

पहले जमा किए गए बिल का क्रेडिट या डेबिट स्वत: ऑनलाइन हो जाएगा। वहीं विद्युत निगम ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को इन निर्देशों की जानकारी बिलिंग एजेंसियों को देने के लिए कहा है। यह भी चेतावनी दी गई है कि लॉकडाउन की दौरान कोई मीटर रीडर किसी उपभोक्ता के घर रीडिंग लेने या बिल देने नहीं जाएगा। इससे पश्चिममांचल विद्युत वितरण निगम से जुड़े जिले के लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान