महाराष्ट्र के अमरावती में नौकरी करने वाला बुलंदशहर के खुर्जा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति 19 मार्च को ट्रेन के जरिए मेरठ पहुंचा। इस दौरान उसने अमरावती-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में यात्रा की थी। माना जा रहा है कि दोनों ट्रेनों में बड़ी संख्या में लोग उसके संपर्क में भी आए होंगे। मेरठ में वह शास्त्रीनगर सेक्टर-13, हुमायूंनगर और सराय बहलीम में अलग-अलग रिश्तरदारों के यहां रहा। इस दौरान उसने हुमायूं नगर की मस्जिद में लगातार नमाज पढ़ी। पास के ही एक शादी समारोह में भी शामिल हुआ। स्वास्थ्य विभाग उन इलाकों को सील करके सर्च अभियान चलाएगा, जहां-जहां पहला संक्रमित व्यक्ति गया था।