मेरठ

Coronavirus: शरीर का तापमान बढ़ने पर सिनेमाघरों और मॉल्स में प्रवेश नहीं कर पाएंगे, ऐसे पकड़ में आ जाएंगे

Highlights सीएमओ ने सिनेमाघरों में थर्मोस्कैनर लगाने के दिए निर्देश सिनेमाघर और मॉल्स के भीतर भी सफाई की व्यवस्था कोरोना के भय के चलते घरों से कम ही निकल रहे लोग  
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2020, 2:38 PM IST
meerut

मेरठ। कोरोना का खौफ सिनेमाघर और मॉल्स में भी पड़ा है। जिसके कारण मेरठ के अधिकांश सिनेमाघरों और मॉल्स में भीड़भाड़ कम हो गई है। सिनेमाघरों, मॉल्स और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर साफ-सफाई के विशेष इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डा. राजकुमार ने मेरठ सिनेमा एसोसिएशन की बैठक ली, इसमें सभी सिनेमाघरों को कोरोना से निपटने के लिए विशेष एहतियात निर्देश दिए गए है। इसके लिए सभी सिनेमाघरों और मॉल्स में सभी एंट्री प्वाइंट विशेष प्रकार के स्केनर लगाए गए हैं। अगर किसी के शरीर का तापमान सामान्य से अधिक मिला तो उसको मॉल्स और सिनेमाघरों में एंट्री नहीं दी जाएगी।

घरों से कम निकल रहे लोग

कोरोना के कारण लोग घरों से कम ही निकल रहे हैं। सिनेमाहॉलों, मॉल्स में दर्शकों की संख्या बहुत घट गई है। कोरोना वायरस के भय से लोग घर से कम ही निकलना पसंद कर रहे हैं। जिसका असर व्यापार पर भी पड़ रहा है। सिनेमा हाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक शो के खत्म होने पर हर सीट को न सिर्फ साफ किया जा रहा है, बल्कि हॉल को भी अच्छी तरह साफ किया जा रहा है। प्रत्येक कुर्सी और उसके हैंडल को सोडियम हाइपोक्लोराइट से साफ किया जा रहा है। सिनेमाहॉल की एंट्री और टिकट खिड़की पर कोरोना वायरस से जागरूक करने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं।

लोगों की होगी स्क्रीनिंग

प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर काबू पाने के लिए एक सकुर्लर जारी किया है। जिसमें सिनेमाघरों में इंफ्रारेड स्कैनर लगाने की योजना है, जिससे बुखार के मरीज पकड़ में आएंगे। इन मरीजों को टिकट नहीं दिया जाएगा। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि सिनेमाघर मालिकों के साथ कार्यालय में बैठक की। कहा कि सिनेमाघरों में पहुंचने वाले दर्शकों को थर्मोस्कैनर से गुजारा जाएगा, ये डिवायस शरीर का तापमान बता देती है। स्वास्थ्य विभाग की नजर में ये कोरोना के संभावित मरीज हो सकते हैं, ऐसे में उनकी स्क्रीनिंग होगी।

Updated on:
15 Mar 2020, 2:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला