6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट, फिर मौसम साफ होने के बाद तापमान में होगी बढ़ोतरी

Highlights वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में हो रहा मौसम में बदलाव रविवार को बारिश के बाद मौसम में बदलाव की संभावना पिछले 24 घंटे में ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 15 Mar 2020, 9:22 AM IST

meerut

मेरठ। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। पिछले 24 घंटे में तेज हवा, बारिश और ओले पडऩे से वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में मौसम में ठंडक बनी रही और तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटे में भी बारिश की संभावना जताई है। रविवार को आसमान में बादल घिरे रहेंगे। 16 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा और तामपान में बढोतरी होगी।

यह भी पढ़ेंः ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया दावा- गर्मियों में नहीं रहेगा बिजली का संकट, शहरों को मिलेगी 24 घंटे आपूर्ति

मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कई जनपदों में शनिवार को तेज हवा, बारिश और ओले पड़े। इससे तापमान में गिरावट आयी। अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। हालांकि न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहने से इसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ। हालांकि रात के तामपान में करीब एक डिग्री की गिरावट रही। मार्च में इस बार जितना मौसम बदला है, उतना परिवर्तन कभी देखने को नहीं मिला। माह के पहले ही सप्ताह में बारिश के बाद होली से पहले ठंडी हवाएं और बारिश फिर होली के बाद बारिश से मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिला है। पिछले 48 घंटे में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवा, बारिश और ओले पडऩे से एक बार फिर लोग गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर हो गए।

यह भी पढ़ेंः Yes Bank के सामने आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, डिफाल्टरों के पासपोर्ट जब्त करने की मांग

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही का कहना है कि सिस्टम रविवार को दोपहर बाद शांत हो जाएगा। तेज हवा और बारिश होने की संभावना है। 16 मार्च को मौसम बिल्कुल साफ हो जाएगा और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।