आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहले पीएमसी और अब यस बैंक के खाता धारकों पर लगाई गई निकासी सीमा से सभी खाता धारकों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह द्वारा राज्यसभा में बैंक डिफाल्टरो पर कार्यवाही न करने पर केंद्र सरकार से सवाल भी पूछा था और मांग की थी कि सभी बैंक डिफाल्टरों के और डिफाल्टर अरबपतियों के नाम सार्वजनिक किए जाए और उनके पासपोर्ट जब्त किए जाए। जिससे देश की जनता का पैसा बैंकों में तो सुरक्षित रहे, लेकिन सरकार द्वारा उचित कदम न उठाने के कारण देश का चौथा सबसे बड़ा निजी बैंक यस बैंक में लोगों का अपना ही पैसा डूब चुका है। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव अंकुश चौधरी, सुशील पटेल,मतीन अंसारी,अभिषेक द्विवेदी, राजा राम यादव,फ़ारूक़ किदवई,इस्माईल सिद्दिक़ी,उमर हबीब,एस के शर्मा,जी एस राजवंशी, संजय जोशी, दीपक चौधरी, कमर खान,पदम सिंह, विनोद हिन्द, हाजी सरताज आदि शामिल रहे।