मेरठ

कोरोना से महिला ने दम तोड़ा, मरने वालों की संख्या हुई 22, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 369

Highlights मेरठ में दो महिलाओं समेत पांच नए केस मिले पिछले 24 घंटे में 349 सैंपलों की हुई जांच 223 संक्रमित मरीज ठीक होकर जा चुके घर  
2 min read
• •
Updated: 24 May 2020, 11:04 AM IST
meerut
meerut

मेरठ। पिछले 24 घंटे में जनपद में दो महिलाओं समेत पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है इसके बाद कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या 369 पहुंच गई है। सीएमओ डा. राजकुमार और एलएलआरएम कालेज के कोविड-19 विभाग के सर्विलांस अधिकारी डा. विश्वास चौधरी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 349 नमूने लिये गये थे, जिनमें से पांच नए कोरोना संक्रमितों में बागपत रोड शेखपूरा से 67 वर्षीया महिला, बुढ़ाना गेट से 70 वर्षीय एक, गोपाल विहार से 38 वर्षीय पुरुष, ट्रांसपोर्ट नगर से 13 वर्षीय युवक और श्यामनगर से 40 वष्र्रीया महिला शामिल हैं। मेरठ में अब तक 22 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। जनपद में कोविड-19 से पीडि़त मरीजों की संख्या 369 पहुंच गई है जबकि 223 संक्रमित ठीक होकर घर वापस भेजे जा चुके हैं।

सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड मे भर्ती तारापुरी क्षेत्र की महिला मरीज की मौत हो गई। शुक्रवार को उसे युग अस्पताल से यहां भेजा गया था। वह हार्ट की मरीज थी। मृतकों की कुल संख्या 22 हो गई है। दो महिलाओं समेत पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक महिला शेखपुरा बागपत रोड की रहने वाली है जबकि दूसरी श्यामनगर की है। सीएमओ ने बताया कि बागपत रोड स्थित शेखपुरा की 67 साल की महिला शुक्रवार दोपहर अप्स नोवा अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसके पैर में संक्रमण था। निजी लैब में सैंपल भेजा गया था, जहां संक्रमण की पुष्टि हो गई। कई स्टाफ को क्‍वारेंटीन कर दिया गया है। इसी प्रकार होप अस्पताल और जगत नर्सिंग होम में भर्ती एक-एक मरीज में कोरोना की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें कोविड वार्ड ले गई। मरीजों के संपर्क में आए डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को क्वारेंटीन कर दिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला