मेरठ

मेरठ में र्इद की नमाज में गूंजा यह पैगाम- कोई अफरात गमजदा न हो, हर तरफ हो तरक्की

मेरठ शाही र्इदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ र्इद की नमाज अदा की
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2018, 11:36 AM IST
meerut
मेरठ में र्इद की नमाज में गूंजा यह पैगाम- कोई अफरात गमजदा न हो, हर तरफ हो तरक्की

मेरठ। महानगर में हर्षोलास के बीच ईद मनाई जा रही है। ईद की नमाज पढ़ने के लिए ईदगाहों में अकीतदमंदों की भीड़ उमड़ी। मेरठ की शाही ईदगाह में नमाज के दौरान मुल्क में अमन-ओ-चैन और कौम की बरकत की दुआ मांगी गई। अमन और खुशहाली की दुआ मांगते हुए जिले की सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी। अल्ला से दुनिया में शांति और मुल्क की तरक्की की दुआ मांगते हुए लोग एक-दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम संप्रदाय के लोग नये परिधान में सज-धज कर मेरठ की शाही ईदगाह पहुंचे, जहां सामूहिक शुक्राने की दो रिकात नमाज अदा की गयी। महानगर की विभिन्न मस्जिदों में भी सुबह से ही अकीदतमंदों की भीड़ देखी जा रही है। शहर में चारों ओर ईद की रौनक है। शहर के मुख्य बाजार मिठाइयों और सेवाइयों के लच्छे से गुलजार हैं। सभी एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।

शाही र्इदगाह से भार्इचारे आैर अमन का संदेश

शनिवार सुबह 7.45 बजे शाही ईदगाह में भारी संख्या में नमाज पढ़ने के लिए अकीदतमंदों की जमात खड़ी हो गई। शहर कारी जैनुस्साजेद्दीन ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्हाेंने अपनी तकरीर में कहा कि खुदा तू मेरे मुल्क में ऐसा अमन कर दे कि कोई अफरात गमजदा न हो, हर तरफ हो तरक्की और कोई बेवफा न हो। इस दौरान उन्होंने अल्ला से गर्मी के मौसम से निजात दिलाने और जल्द बारिश की भी तकरीर की। इसके बाद सभी ने आपस में गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह में सुबह से ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद दिखे। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मुस्लिम भाइयों को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी।

पांच बजे से ही बिछ गई सफे

शाही ईदगाह के आसपास ईद की नमाज अदा करने के लिए सुबह पांच बजे से ही सफे बिछ गई थी। ईदगाह के चारों ओर करीब दो किलोमीटर तक नमाजियों की भीड़ देखी गई। सुबह निर्धारित समय पर नमाजियों ने नमाज अदा की। शांति व्यवस्था के लिए सीओ और कई थानों का फोर्स भी मुस्तैद रहा

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला