
र्इद के मौके पर योगी की पुलिस पर लगा यह आरोप, हुआ हंगामा तो अफसरों ने बिठार्इ जांच
मेरठ। मेरठ पुलिस एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार मामला सोशल मिडिया में वायरल कुछ फोटो का है। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि पुलिस ई- रिक्शा चालक को बेरहमी से पीट रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला सिर्फ व्यवस्था बनाने के को लेकर हुए विवाद का है जिसमें पुलिस का विरोध होने पर ऐसा हुआ है।
र्इद पर देर रात खुले मार्केट का मामला
यह पूरा मामला देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के हापुड़ अड्डा स्तिथ भगत सिंह मार्केट का है जहां ईद की वजह से देर रात तक दुकानें खुली रहती हैं और रात के समय बाजार में भीड़ होती है। यही की कुछ फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई जिसमें पुलिस ई-रिक्शा चालक की पिटाई करती दिखाई दे रही है। इस मामले में जब पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना था कि ईद की तैयारियों की वजह से व्यवस्था बनाने के लिए इस बाजार में बड़े वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई थी उसके बावजूद किसी व्यक्ति ने जबरदस्ती अपना वहां इस बाजार में ले जाना चाहा, जिसको रोकने पर उसने पुलिस के साथ नोक झोंक शरू कर दी, जिसके बाद बाजार के भी कुछ लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता कर दी।
सीआे करेंगे मामले की जांच
बात ज्यादा बढ़ती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके स्थिति को संभाल लिया। इसके बाद तरह तरह के आरोप पुलिस पर लगने लगे। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्राधिकारी को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उनके अनुसार इस जांच के बाद जो भी होगा, उसके अनुसार कार्रवार्इ की जाएगी।
Published on:
15 Jun 2018, 11:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.