मेरठ

बिजली के बिल पर भिड़ गए एसडीआे आैर बुजुर्ग, अफसर आैर गनर पर लगाए दाढ़ी नोचने के आरोप

लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस आैर पीवीवीएनएल कार्यालय में भी दर्ज करार्इ
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2018, 11:50 AM IST
meerut
बिजली के बिल पर भिड़ गए एसडीआे आैर बुजुर्ग, अफसर आैर गनर पर लगाए दाढ़ी नोचने के आरोप

मेरठ। मेरठ में इन दिनों कांवड़ की यात्रा चल रही है। चारों ओर माहौल शिवमय बना हुआ है। इसी बीच बिजली विभाग के एक एसडीओ और उसके गनर पर हाजी की दाढ़ी नोचने का आरोप लगा। खुद हाजी ने अपने हाथ में नोची हुई दाढ़ी मीडिया को दिखाई। उसका वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का आरोप है कि लिसाड़ी गेट में तैनात एसडीओ एके सिंघल की गुंडागर्दी से वे परेशान हैं। जिस हाजी की दाढ़ी नोचने का आरोप बिजली विभाग के एसडीओ एके सिंघल पर लगाया जा रहा है, वह हाजी इरफान सैफी हैं और गोला कुआं पर रहते हैं।

हाजी इरफान सैफी के अनुसार उनका भाई अपना पावरलूम की फैक्ट्री का बिल जमा करने लिसाड़ी गेट बिजली घर गया था। जहां पर एसडीओ एके सिंघल बैठे हुए थे। उन्होंने हाजी इरफान के भाई से घर का बिजली बिल लाने को बोला। हाजी के भाई ने घर का बिल न होने की बात कही तो एसडीओ ने उसका बिल जमा करने से इनकार कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। बिजलीघर पर भाई के साथ लड़ाई की बात सुनकर हाजी इरफान भी वहां पहुंचे अपने साथ लाया सरकारी आदेश एसडीओ को दिखाते हुए बिल जमा करने की बात कही।

एसडीआे आैर गनर पर लगाए ये आरोप

आरोप है कि इस पर एसडीओ बिल और सरकारी आदेश फेंक दिया और गाली-गलौज करते हुए हाजी इरफान से भिड़ गए। एसडीओ के गनर पर हाजी की दाढ़ी नोचने का आरोप है। हाजी ने बताया कि एसडीओ ने उनका गला पकड़ा और गनर ने बाल खींच लिए। दोनों लोगों पर जमकर मारपीट कर माहौल को खराब करने का आरोप है। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और बिजली घर पर जमकर हंगामा किया। भीड़ का आरोप था कि एसडीओ प्रतिदिन दूसरे संप्रदाय के लोगों से ऐसे ही व्यवहार करता है। इससे माहौल खराब होने का अंदेशा है। लोगों ने इसकी शिकायत थाना पुलिस में की और पीवीवीएनएल के कार्यालय में भी एसडीओ के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

बोले अधिकारी

इस बारे में जब एसडीओ एके सिंघल से बात की गई तो उनका कहना था कि मारपीट और दाढ़ी नोचने की बात गलत है। हाजी ने उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा किया है। इसी बीच शनिवार को एमडी आशुतोष निरंजन ने इस मामले की जांच कराने की बात कही है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान