मेरठ

महिला दिनभर गलियों में घूमकर करती थी रेकी, गैंग रात में करता था चोरी

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है वहीं पुलिस टीम की पीठ भी थपथपाई है।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2021, 4:12 PM IST
one_crore_chori.jpg

मेरठ. मात्र 12 दिन पूर्व चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा करीब एक करोड़ रुपए के आभूषण तथा 7 लाख 50 हजार रुपए की नगदी बरामद की है। इस गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है। यह जानकारी पुलिस लाइन के सभागार में एसपी सिटी विनीत भटनागर तथा सीओ देवेश सिंह ने दी।

देहरादून गया था पीड़ित परिवार

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि विगत 27 अगस्त की रात्रि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नगला भट्टू निवासी विपिन कुमार जैन परिवार के साथ देहरादून गए थे। उसी दौरान चोरों ने रात्रि पहर में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। एसपी सिटी ने बताया की गलियों में घूम कर गिरोह की महिला सदस्य दिन में रेकी करती थी तथा रात में घटना को अंजाम देते थे।

सीसीटीवी के सहारे आरोपियों तक पहुंची पुलिस

एसपी सिटी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस आरोपियों तक पहुंची है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने चोरी का माल खरीदने वाले सर्राफ पिता-पुत्र सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। चोरी के दौरान थाना लिसाड़ी गेट निवासी अकबर अब्बासी घर के बाहर चौकसी कर रहा था। साथ ही थाना लिसाड़ी गेट के समर गार्डन निवासी इरशाद तथा सहारनपुर निवासी कुलदीप गुर्जर तथा मेरठ के समर गार्डन निवासी इकराम ने घर के अंदर घुस कर चोरी को अंजाम दिया।

सहारनपुर के सर्राफ को बेचे थे आभूषण

इस गिरोह के अन्य सदस्य इस्लामुद्दीन की पत्नी सितारा को भी गिरफ्तार किया गया है। जो समर गार्डन मेरठ की रहने वाली है। इसके अलावा सहारनपुर के थाना मंडी मैसूर पैलेस निवासी तनवीर अहमद तथा उसके पिता दिलशाद अहमद सराफ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरों ने चोरी के आभूषण सहारनपुर के सर्राफ को भी बेचे थे। गिरफ्तार महिला का पति इस्लामुद्दीन अभी फरार है।

एसएसपी ने थपथपाई पुलिस टीम की पीठ

एसपी सिटी ने बताया कि इस घटना में तीन से चार लोगों के और शामिल होने की संभावना है। जिसकी पुलिस सरगर्मी से जांच कर पर्दाफाश करने में जुटी है। चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना सिविल लाइन प्रभारी अब्दुल रहमान सिद्दीकी, उप निरीक्षक राम कुमार, कुमार पवन, भुवनेश कुमार, विमल सैनी, पंकज कुमार, अविनाश राणा, गजेंद्र सिंह के अलावा कांस्टेबल पवन कुमार, शाहिद अली, हरवंश कुमार बॉर्बी आदि शामिल थे। अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है वहीं पुलिस टीम की पीठ भी थपथपाई है।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला