मेरठ

ईदगाह की दीवारों पर Slogan लिखकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, एक कश्मीरी गिरफ्तार

Highlights: -मेरठ पुलिस ने जम्मू पुलिस से संपर्क कर युवक के घर भेजी टीम -तीन महीने पहले पैदल चला गया था घर -आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है
2 min read
• •
Updated: 1 May 2020, 7:55 PM IST
pic.jpg

मेरठ। थाना किठौर के शाहजहापुर स्थित ईदगाह की दीवारों पर स्लोगन लिखकर माहौल भड़काने के आरोप में पुलिस ने एक काश्मीरी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने युवक की जांच पड़ताल करने के लिए एक टीम जम्मू पुलिस की उसके घर भेजी है। जिसमें पता चला कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह तीन महीने पहले ही घर से बिना बताए पैदल चला गया था। युवक हिन्दी,उर्दू , संस्कृत और अंग्रेजी भाषा जानता है। युवक की मानसिक दशा जानने के लिए पुलिस उसका मेडिकल टेस्ट करा रही है।

शाहजहांपुर कस्बे की ईदगाह में दीवारों पर स्लोगन लिखकर रमजान माह में माहौल भड़काने की कोशिश हुई थी। उस वक्त पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एहतियातन ईदगाह के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए थे। इस मामले में किठौर पुलिस को गुरुवार को सफलता मिली। अलसुबह एक व्यक्ति ने ईदगाह में एक अज्ञात व्यक्ति को सोता हुआ देखा तो तुरंत पुलिस को खबर दी। चेयरपर्सन पति तबारक उल्ला, इंस्पेक्टर किठौर रोजंत त्यागी और ईदगाह की कमेटी के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक से पूछताछ की गई। उसके पास कुछ गेंदे के फूल भी पड़े हुए थे।

बीते रविवार को उसने स्लोगन लिखने की बात स्वीकारी। भरोसा करने के लिए पुलिस ने फूल से उसी तरह के स्लोगन लिखवाए। तब जाकर संतुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी को थाने पर लाया गया। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि आरोपी व्यक्ति अशोक कुमार है। वह जम्मू कश्मीर में ऊधमपुर जिले के थाना चनेनी अंतर्गत गांव शुधमहादेव का रहने वाला है। मेरठ पुलिस ने जम्मू पुलिस से संपर्क साधा। इसके बाद चनेनी थाने की पुलिस अशोक के घर पर गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अशोक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। हालांकि वह हिंदी, उर्दू, संस्कृत और अंग्रेजी जानता है। एसपी देहात ने युवक से अंग्रेजी में बात भी की। युवक को पुलिस कस्टडी में रखा गया है। उसकी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस कोई कार्यवाही करेगी।

Updated on:
1 May 2020, 7:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप