दरअसल, वारदात शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाह मुबारिक की है, जहां मोहल्ले का ही शाह मुबारिक अपने मकान के बाहर बैठा हुआ था। इस दौरान मकान के सामने मोहल्ले के ही कुछ युवक एकत्रित होकर के आपस में गाली-गलौज और शोर-शराबा कर रहे थे। इस दौरान शाह मुबारिक ने इस बात का विरोध किया तो, मुबारिक के साथ भी उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान शाह मुबारिक के ऊपर धारदार हथियार से प्रहार किया गया।