मेरठ

योगी सरकार का एक साल पूरा: इन महिलाओं की उम्मीदें नहीं हुईं पूरी, लगाए ये आरोप

महिलाएं बोली खुलवाय था जनधन का खाता पेंशन तो आई नहीं
2 min read
• •
Updated: 19 Mar 2018, 7:57 PM IST
cm yogi

मेरठ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार को सोमवार को एक वर्ष पूरा हो गया। इसके उपलक्ष में जहां भाजपा ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए। वहीं विपक्षी दलों ने सरकार को नाकाम बताते हुए प्रदर्शन किए। लेकिन इन सब के बीच एक वर्ग ऐसा है जिसे सरकार की नाकामी और उपब्धियों से कोई मतलब नहीं इनको मतलब है तो बस अपने काम ? होने से है। यह वर्ग है जनता वर्ग जो सरकार से मिलने वाली छोटी-छोटी योजनाओं के लिए भी भटक रहा है।

किसी का पति बीमार है और उसे सरकारी अस्पताल में दवा नहीं मिल रही तो कोई गरीब विधवा महिला अपनी विधवा पेंशन योजना के लिए समाजकल्याण विभाग के चक्कर काट रही है। वहीं एक बुजुर्ग महिला ऐसी है, जिसने अपना जन-धन खाता तो खुलवा लिया लेकिन आज तक उसके खाते में चवन्नी तक नहीं आई। उल्टे खाते में कम रूपये होने पर तीन सौ रूपये की पैनल्टी और कट गई।

एक महिला ऐसी भी थी जिसने बताया कि योगी सरकार में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा तो दुरूस्त हई है। लेकिन महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ दिया तो व्यापार भी चौपट हो गया है। पति के साथ उनके व्यापार में हाथ बंटा रही गीता वर्मा ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार में काफी काम हुआ है। भ्रष्टाचार को मिटाया जा रहा है। लेकिन महंगाई में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें-Chaitra Navratri 2018: इस सदी में पहली बार बन रहा यह योग , लेना चाहते हैं पूरा लाभ तो यह है पूजा विधि

इससे अच्छी तो मुलायम और मायावती की सरकार थी
जली कोठी निवासी वकीला का कहना था कि उन्होंने कहा कि योगी सरकार में उनको कोई लाभ नहीं हुआ। छह महीने पहले राशनकार्ड बनवाने को दिया था आज तक वह नहीं मिला। राशनकार्ड खत्म कर दिया, जिस कारण सरकारी राशन भी नहीं मिल रहा। उन्होंने बताया कि उनके पति बीमार हैं। उसका मेडिकल से इलाज चल रहा है लेकिन अब वहां से उसके पति को दवाइयां भी नहीं मिल रही। जली कोठी निवासी हसीना ने कहा कि गरीबों की इस सरकार में कोई नहीं सुन रहा। इससे अच्छी तो मायावती और मुलायम सिंह की सरकार थी।

मोदी का खाता खुलवाया लेकिन उसमें पैसा नहीं आया
बिस्मिल्ला विधवा हैं उन्होंने मोदी की जनधन योजना के तहत खाता खुलवाया, लेकिन उसमें पैसा नहीं आया। उल्टे जो तीन सौ रूपये खाते में थे वह भी कट गए। हमें तो मोदी ने बहुत परेशान कर रखा है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला