मेरठ

Vivah Shubh Muhurat: दो महीने खूब बजेगी शहनाई, ये हैं सहालग के शुभ मुहूर्त, 15 से शुरू होगा धूमधड़ाका

Vivah Shubh Muhurat: पिछले छह महीने से बंद सहालग का सीजन अब फिर से कल यानी रविवार से शुरू हो रहा है। इसके बाद दो महीने तक खूब धूम-धड़ाका होगा। यानी आने वाले दो महीने तक शादी-विवाह के बंपर मुहूर्त हैं। जिसमें बिना किसी प्रतिबंध के शादी-विवाह हो सकेंगे। वहीं कल यानी रविवार को देवोत्थान एकादशी भी है।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2021, 2:06 PM IST
wedding.jpg

Vivah Shubh Muhurat: आने वाले दो महीने सहालग का जोरदार साया है। इन दो महीने में खूब शहनाई बजेंगी। वहीं 14/15 नवंबर दोनों ही रविवार व सोमवार को सूर्योदनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी तिथि वृद्धि के साथ मिल रही है। जिसमें 15 नवंबर को तुलसी विवाह होने के बाद जनसामान्य के शुभ विवाह प्रारंभ हो जाएंगे। जो कि दीक्षित वैष्णव के लिए विशेष है, लेकिन सामान्य गृहस्थ के लिए 14 नवंबर एकादशी का व्रत, पूजन, जागरण अति विशेष फलदाई हो सकेगा।

यह है योग इस देव प्रबोधिनी एकादशी पर

कार्तिक शुक्ल एकादशी 14 नवंबर दिन रविवार को प्रबोधिनी तिथि के रूप में पूरे दिन व अगली सुबह 6:40 तक रहेगी। इस एकादशी पर चंद्रमा कुंभ राशि में होंगे। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, हर्षण योग पड़ रहे हैं। इस प्रकार दिव्य शक्तियों के जागरण के साथ विवाह आदि शुभ कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।

चातुर्मास व्रत नियम की पूर्णता का दिन

पंडित भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि भगवान विष्णु 4 माह के आध्यात्मिक प्रवास से हमारे भौतिक जगत में वापस लौटते हैं। इन 4 माह में भगवान विष्णु आध्यात्मिक जगत के क्षीर सागर में शेषनाग की शैया में योग निद्रा में होते हैं तथा वही सभी देवता भी प्रवास करते हैं। इस प्रकार इस पृथ्वी पर जहां तीर्थ व धाम है वहां वहां पुन: दिव्य जागरण अब 8 माह के लिए हो जाता है। इसी तथ्य से समझा जा सकता है कि कितनी महत्वपूर्ण है देव प्रबोधिनी एकादशी।

देवउठनी एकादशी का तात्पर्य शुभताओं का जागरण

उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु स्वयं उठते ही सर्वप्रथम तुलसी देवी से ही विवाह करते हैं देवउठनी एकादशी पर। तुलसी विवाह के उपरांत किए जाने वाले विवाह शुभ विवाह ही कहलाते हैं।

ये हैं नवंबर और दिसंबर में शादी की प्रमुख तिथियां

नवंबर 2021 - 14, 15, 20, 21, 28, 30

दिसंबर 2021 - 1, 6, 7, 8, 9, 11, 13

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला