
बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली युवती ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपी युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया है। युवक इंटरनेट मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रही है।
यह है मामला
पीड़ित युवती ने बताया कि पड़ोंस के ही एक युवक ने उसे प्यार के झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाए तथा शादी करने का आश्वासन भी दिया। युवती ने जब शादी के लिए कहा तो युवक टाल मटोल करने लगा। आरोप है कि युवक उसे ब्लैकमेल करके रोजाना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दवाब बनाया तो युवक आगबबूला हो गया और सभी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। जब युवती ने युवक के पिता से कहा तो उसके पिता ने युवती से अभद्रता की।
पीड़ित युवती का आरोप है कि युवक ने दस नवंबर की शाम को बनाया गया उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता ने युवक से अपनी जान का खतरा जताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Updated on:
13 Nov 2021, 1:30 PM IST
Published on:
13 Nov 2021, 1:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.