3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! किसानों को असली की जगह मिल रही नकली खाद, सेंपल जांच में खुली पोल

किसानों को असली की जगह नकली खाद मिल रही है। जिले में छापेमारी के दौरान नकली डीएपी के बोरे पकड़े गए हैं। जिनकी लैब जांच के बाद यह नकली पाया गया। बता दे कि इस समय किसान यूरिया और डीएपी की किल्लत से जूझ रहे हैं। वहीं जब डीएपी या यूरिया मिल रहा है तो वह भी नकली मिल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 13 Nov 2021, 1:46 PM IST

urea_scam.jpg

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के किसान इस समय यूरिया और डीएपी की कमी की परेशानी से जूझ रहे हैं। वहीं अगर उर्वरक मिल रहा भी रहा तो वह भी नकली मिल रहा है। जिसका फसल पर खराब असर पड़ेगा। जिला कृषि अधिकारी ने जहांगीराबाद में एक दुकानदार के यहां छापा मारकर 26 बोरे नकली डीएपी बरामद किया। इसके सैंपल लेकर जांच को भेजे। जिस दुकान से नकली डीएपी बरामद हुई उसको सीज कर दुकानदार का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया। दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि यह नकली डीएपी हापुड़ से सप्लाई किया गया था।

यह भी पढ़ें : Air Pollution in NCR: प्रदूषण फैलाना पड़ा महंगा, लगा 80 लाख से अधिक का जुर्माना

जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने एक किसान की शिकायत पर टीम के साथ जहांगीराबाद स्थित एक प्रतिष्ठान पर छापा मारा तो नकली डीएपी के 26 बोरे मिले। टीम ने प्रतिष्ठान पर मौजूद लाइसेंसधारक के पिता से इस बाबत पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें हापुड़ से डीएपी आपूर्ति की गई है। अन्य प्रतिष्ठानों पर भी छापा मारा।

अलीगढ़ और हापुड़ हो रही आपूर्ति

शिकायतकर्ता किसान ने जहांगीराबाद की एक दुकान से डीएपी खाद खरीदा था। किसान ने इसके नकली होने का अंदेशा जताया, जिसके बाद छापामारी की गई। दुकान पर काम कर रहे लोगों से पूछताछ में पता चला कि हापुड़ और अलीगढ़ से इस डीएपी की आपूर्ति हो रही है।

जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि डीएपी नकली प्रतीत होता है। इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट से ही हो सकेगी। डीएपी का सैंपल जांच के लिए भेजकर प्रतिष्ठान सीज कर दिया है। कानूनी कार्रवाई के लिए जहांगीराबाद थाने को लिखा है। कुछ बाहरी जनपदों से संदिग्ध डीएपी की आपूर्ति हो रही है। इसके लिए जिले में टीम बनाकर छापामारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : प्यार के झांसे में फंसाकर किया दुष्कर्म, शादी बात की तो प्रेमी ने दी वीडियो वायरल की धमकी