मेरठ

High Security Number Plate रजिस्ट्रेशन में आ रही परेशानी ऐसे करें दूर, वरना कटेगा 5 हजार का जुर्माना

High Security Number Plate: आरटीओ मेरठ प्रशासन हिमेश तिवारी ने बताया कि जिन लोगों के साथ इस तरह की दिक्कत आ रही है, वे आरटीओ में आकर आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2021, 2:38 PM IST
high_security_number.jpg

High Security Number Plate: मेरठ. लोगों को वाहनों में लगवाने वाली हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट का रजिस्ट्रेशन करवाने के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए वेबसाइट पर कंपनी का कोई ऑप्शन ही नहीं मिल रहा। इस तरह की समस्या से वाहन स्वामी परेशान हैं। वहीं हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अंतिम तिथि 30 सितंबर बताई जा रही है। इसके बाद से अगर बिना हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहन को दौड़ाया तो 5,500 रुपये का भारी भरकम जुर्माना चुकाना होगा।

आरटीओ मेरठ प्रशासन हिमेश तिवारी ने बताया कि जिन लोगों के साथ इस तरह की दिक्कत आ रही है, वे आरटीओ में आकर आवेदन कर सकते हैं। 10 से 15 दिन में ऐसे वाहनों में एचएसआरपी लग जाएगी। मेरठ में अभी 4 लाख से अधिक वाहनों में एचएसआरपी लगनी है। शासन ने 30 सितंबर तक इसकी अंतिम तिथि भी तय कर दी है। इसके बाद सीधे 5500 रुपये चालान की तैयारी है।

उन्होंने बताया कि एक अप्रैल 2019 से पहले व्यावसायिक वाहनों में अभी कम ही एचएसआरपी लगी है। जिले में लगभग 5 लाख 69 हजार निजी वाहन रजिस्टर्ड हैं। इनमें से अभी तक केवल 20 प्रतिशत वाहनों में ही एचएसआरपी यानी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी है।

फिटनेस के लिए भी जरूरी

बता दे कि वाहन का फिटनेस करवाना है तो एचएसआरपी को अनिवार्य रूप से लगवाना पड़ेगा। इसके लिए हर रोज आरटीओ से बिना फिटनेस करवाए बड़ी संख्या में वाहन वापस किए जा रहे हैं।

हेल्पलाइन नंबर पर करें फोन

आरटीओ हिमेश तिवारी ने बताया कि यदि किसी को एचएसआरपी बुक करवाने में कोई दिक्कत आ रही है तो हेल्पलाइन नंबर 18001200201, 9305387662 पर कॉल करके मदद ले सकता है। इससे उसकी सभी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा।

SIAM की वेबसाइट पर बुकिंग

वाहन मालिकों को एचएसआरपी बुक कराने में कोई परेशान न हो इसके लिए विभाग ने सोसायटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (SIAM) से करार किया है। अब वाहन मालिक को एचएसआरपी के लिए सियाम की वेबसाइट (siam.in) पर ही आवेदन करना होगा। सियाम एक ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो एचएसआरपी सप्लाई करेगी।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला